Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

राष्ट्रीय

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में चंडीगढ़ भाजपा की सशक्त भागीदारी, नितिन नवीन के समर्थन में समर्थन पत्र सौंपा

Updated on Wednesday, January 21, 2026 10:13 AM IST

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में चंडीगढ़ प्रदेश के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के पक्ष में अपना समर्थन पत्र सौंपा। यह समर्थन पत्र मुख्य चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण एवं चुनाव अधिकारी रेखा गुप्ता, डॉक्टर संबित पात्रा और सुनील बंसल को विधिवत रूप से सौंपा गया।

इस अवसर पर चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के प्रभारी संजय टंडन तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के साथ-साथ प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पांचाल, भरत कुमार, इंदिरा सिंह, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, संजीव राणा, मेयर हरप्रीत कौर बबला, मीडिया प्रभारी रवि रावत, प्रदेश सचिव मनीष शर्मा, संजय पुरी, सोनिया दुग्गल एवं शक्ति प्रकाश देवशाली, तथा रमेश सहोड़, पार्षद सर्वजीत कौर, अनिता जोशी, अमिता मित्तल, बलजिंदर गुजराल, राम शुक्ला, एल.डी. शर्मा और दिलीप रावत भी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति ने संगठन की मजबूती, अनुशासन और एकजुटता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शक संबोधन भी हुए। जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारधारा आधारित संगठन है, जहां आंतरिक लोकतंत्र, पारदर्शिता और अनुशासन सर्वोपरि हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और राष्ट्र निर्माण का आंदोलन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और संगठन के मंत्र के साथ अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता है। संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना और मोदी सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। भाजपा की विचारधारा अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम और सांस्कृतिक चेतना पर आधारित है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के उपरांत नितिन नवीन के साथ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा सहित सभी प्रदेश पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की और पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया।
प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि चंडीगढ़ भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्रहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रहेगी।

Have something to say? Post your comment
10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

: 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

X