Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

पंजाब

मोहाली में शुरू हुआ स्मारटर्स म्यूज़िक स्टूडियो, नॉर्थ इंडिया को मिला वर्ल्ड-क्लास म्यूज़िक और पोस्ट-प्रोडक्शन हब

Updated on Wednesday, January 21, 2026 23:54 PM IST

मोहाली/ चंडीगढ़ , पंजाब और नॉर्थ इंडिया के एंटरटेनमेंट सेक्टर के लिए 21 जनवरी का दिन खास बन गया, जब मोहाली में स्मारटर्स म्यूज़िक स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया गया। यह एक अत्याधुनिक, टेक्नोलॉजी-ड्रिवन म्यूज़िक और पोस्ट-प्रोडक्शन स्टूडियो है, जो अब इस क्षेत्र के कलाकारों और फिल्ममेकर्स को इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएं यहीं उपलब्ध कराएगा। भव्य उद्घाटन समारोह में प्रसिद्ध बॉलीवुड और पंजाबी अभिनेता व कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ म्यूज़िक, फिल्म और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़े कई नामी कलाकार, निर्देशक, निर्माता और प्रोफेशनल्स मौजूद रहे। बड़ी संख्या में इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि नॉर्थ इंडिया में वर्ल्ड-क्लास क्रिएटिव स्पेस की मांग तेजी से बढ़ रही है।
इस मौके पर गुरप्रीत घुग्गी ने कहा, “स्मारटर्स म्यूज़िक स्टूडियो पंजाब की क्रिएटिव इंडस्ट्री के लिए एक नया अध्याय है। यहां की टेक्नोलॉजी, साउंड डिजाइन और विज़ुअल पोस्ट-प्रोडक्शन ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के बराबर है। मोहाली में इस तरह की वर्ल्ड-क्लास फैसिलिटी का शुरू होना बेहद प्रेरणादायक है। यह स्टूडियो लोकल टैलेंट को बड़े मौके देगा और पंजाबी म्यूज़िक व सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।”
स्मारटर्स म्यूज़िक स्टूडियो के सूत्रधार, पंजाबी गीतों और फिल्मों में अपने उल्लेखनीय कार्य के लिए जाने-माने म्यूज़िक प्रोड्यूसर एवं मिक्सिंग–मास्टरिंग विशेषज्ञ सुख बराड़ ने कहा, “स्मारटर्स म्यूज़िक स्टूडियो की परिकल्पना पंजाब में अंतरराष्ट्रीय स्तर की म्यूज़िक और पोस्ट-प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी लाने के उद्देश्य से की गई है। हमारा प्रयास है कि कलाकारों, फिल्ममेकर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को ऐसा सृजनात्मक मंच मिले, जहां क्रिएटिविटी को वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर का संपूर्ण सहयोग प्राप्त हो। मोहाली से इसकी शुरुआत करते हुए हम नॉर्थ इंडिया के म्यूज़िक, फिल्म और ओटीटी इकोसिस्टम को नई मजबूती देना चाहते हैं।”
स्मारटर्स म्यूज़िक स्टूडियो की सबसे बड़ी खासियत यहां लगाया गया दा विंसी रिसोल्व एडवांस्ड पैनल है, जो इंटरनेशनल सिनेमा और प्रीमियम ओटीटी प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल होने वाला हाई-एंड कलर ग्रेडिंग सिस्टम है। इसके साथ यह नॉर्थ इंडिया का इकलौता म्यूज़िक स्टूडियो बन गया है, जहां एडवांस विज़ुअल पोस्ट-प्रोडक्शन सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल रही हैं। स्टूडियो में प्रोफेशनल रिकॉर्डिंग, म्यूज़िक प्रोडक्शन, स्टीरियो और डॉल्बी एटमॉस मिक्सिंग-मास्टरिंग, बैकग्राउंड स्कोरिंग, डबिंग, पॉडकास्ट प्रोडक्शन और साउंड रेस्टोरेशन जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं इंडस्ट्री-ग्रेड अकूस्टिक्स और प्रीमियम मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ उपलब्ध हैं।
मोहाली में स्थित यह स्टूडियो अब मेट्रो शहरों पर निर्भरता कम करेगा और नॉर्थ इंडिया को म्यूज़िक और फिल्म प्रोडक्शन का नया सेंटर बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।

Readers' Comments
Manjinder Singh 2/13/2026 11:58:22 AM

Would like to details of services available and charges and Address to visit personally to discuss regarding video recordings.editing etc.If u kindly submit details on above mail or WhatsApp 7380100134..I am from Chandigarh.

Have something to say? Post your comment
हर पात्र व्यक्ति को बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएनबी ने लगाया कैंप

: हर पात्र व्यक्ति को बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएनबी ने लगाया कैंप

उड़ीसा के भुवनेश्वर जीव विज्ञान संस्थान में चंडीगढ़ पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जानी वैज्ञानिक शोध की दिशा और उपलब्धियां

: उड़ीसा के भुवनेश्वर जीव विज्ञान संस्थान में चंडीगढ़ पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जानी वैज्ञानिक शोध की दिशा और उपलब्धियां

मोहाली में खुला सोशल का 60वां आउटलेट

: मोहाली में खुला सोशल का 60वां आउटलेट

मलोट में शुरू हुआ नया गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल

: मलोट में शुरू हुआ नया गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल

कोर्बुजिए के चंडीगढ़ को मिला अपना ‘क्राउन’, सेक्टर-66 में बनेगा द किंग्स किंगडम

: कोर्बुजिए के चंडीगढ़ को मिला अपना ‘क्राउन’, सेक्टर-66 में बनेगा द किंग्स किंगडम

कृषि-जैव प्रौद्योगिकी : मोहाली में ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

: कृषि-जैव प्रौद्योगिकी : मोहाली में ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

‘वननेस वन’ अभियान के छठे चरण में मोहाली में पौधारोपण

: ‘वननेस वन’ अभियान के छठे चरण में मोहाली में पौधारोपण

पंजाब में एसआईआर के पहले चरण में 20 लाख मतदाता नहीं मिले, 5.68 लाख मृतकों के नाम हटाए जाएंगे

: पंजाब में एसआईआर के पहले चरण में 20 लाख मतदाता नहीं मिले, 5.68 लाख मृतकों के नाम हटाए जाएंगे

पीजीआई चंडीगढ़ और सैटेलाइट सेंटर संगरूर का पहला संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने सिखाई जीवनरक्षक तकनीकें

: पीजीआई चंडीगढ़ और सैटेलाइट सेंटर संगरूर का पहला संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने सिखाई जीवनरक्षक तकनीकें

कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि, एनएसएनआईएस में निकाली 30 किमी साइकिल रैली

: कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि, एनएसएनआईएस में निकाली 30 किमी साइकिल रैली

X