Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

राष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने रायरंगपुर महिला महाविद्यालय, मयूरभंज, ओडिशा में 360-सीटर छात्रावास का शिलान्यास किया

Updated on Wednesday, February 04, 2026 23:56 PM IST

 राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने 04.02.2026 को मयूरभंज ज़िले के रायरंगपुर प्रखंड स्थित रायरंगपुर महिला महाविद्यालय में 360-सीटर बालिका छात्रावास का शिलान्यास किया। लगभग ₹10.23 करोड़ की अनुमानित लागत वाला यह छात्रावास परियोजना, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत “नवरत्न” सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम एनएचपीसी लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत क्रियान्वित की जा रही है। इस परियोजना का कार्यान्वयन एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड की सहायक कंपनी हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड द्वारा मयूरभंज जिला प्रशासन के समन्वय में किया जा रहा है।

इस पहल का उद्देश्य रायरंगपुर महिला महाविद्यालय की छात्राओं, विशेष रूप से जनजातीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों की युवतियों के लिए सुरक्षित, संरक्षित और सुलभ आवासीय सुविधाओं की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करना है। इस छात्रावास से छात्राओं का नामांकन और शिक्षा में निरंतरता बढ़ाने, निर्बाध शैक्षणिक गतिविधियाँ सुनिश्चित करने और वंचित समुदायों के लिए उच्च शिक्षा तक पहुंच सुदृढ़ करने की उम्मीद है।

प्रस्तावित छात्रावास एक आधुनिक, आरसीसी संरचना वाला और भूकंप-प्रतिरोधी भवन होगा। इसमें सुसज्जित कमरे, 24×7 सीसीटीवी निगरानी, व्यापक अग्नि सुरक्षा प्रणाली, समर्पित अध्ययन कक्ष, आधुनिक भोजनालय और मनोरंजन सुविधाएँ शामिल होंगी। सुरक्षा, सुविधा और शैक्षणिक फोकस को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया यह छात्रावास युवाओं के लिए सुरक्षित और प्रेरक आवासीय वातावरण प्रदान करेगा।


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) जैसी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप यह परियोजना एनएचपीसी लिमिटेड, हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड और ओडिशा सरकार/जिला परिषद मयूरभंज के सहयोगी प्रयासों का परिणाम है। यह पहल क्षेत्र में महिला शिक्षा, जनजातीय सशक्तिकरण और समावेशी सामाजिक-आर्थिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।

Have something to say? Post your comment
10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

: 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

X