Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

पंजाब

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने आयोजित किया मासिक सत्संग समागम

Updated on Tuesday, March 03, 2026 01:02 AM IST

मोहाली, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में फेज-2 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में मासिक सत्संग समागम का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। संस्थान के संस्थापक एवं संचालक श्री आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी मंजीत भारती ने उपस्थित संगत को होली के गूढ़ आध्यात्मिक अर्थों से अवगत कराते हुए भक्ति मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
संसार का रंग कच्चा, भक्ति का रंग पक्का
श्रद्धालुओं के साथ विचार साझा करते हुए साध्वी मंजीत भारती ने कहा कि वास्तविक होली भक्त और भगवान के बीच का मिलन है। उन्होंने संसारिक मोह-माया की तुलना कुसुंभ के फूल से करते हुए कहा कि जैसे इस फूल का रंग हाथ पर तो चढ़ता है, लेकिन पानी पड़ते ही उतर जाता है, वैसे ही दुनिया के आकर्षण भी क्षणभंगुर हैं।
इसके विपरीत, उन्होंने परमात्मा की भक्ति को 'मजीठ' के रंग जैसा बताया, जो एक बार चढ़ जाए तो कभी फीका नहीं पड़ता। उन्होंने जोर देकर कहा कि सतगुरु ही वह 'रंगरेज' हैं, जो शिष्य की आत्मा को भक्ति के स्थायी रंग में रंग देते हैं।


'हो-ली' का अर्थ: जब आत्मा परमात्मा की हो गई
साध्वी जी ने 'होली' शब्द की व्याख्या करते हुए बताया कि इसका आध्यात्मिक अर्थ है—'हो-ली', यानी अब यह आत्मा पूरी तरह परमात्मा की हो गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अवस्था केवल एक पूर्ण गुरु के सान्निध्य में ही संभव है। जब गुरु ईश्वर का साक्षात्कार करवाते हैं, तभी हृदय में सच्चा प्रेम जागृत होता है और भक्ति प्रगाढ़ होती है।
भजनों ने बांधा समां, भंडारे के साथ समापन
समागम के दौरान साध्वी मैथिली भारती, साध्वी मनप्रीत भारती, साध्वी हिमाक्षी भारती और गौरव ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित संगत में प्रसाद स्वरूप भंडारा वितरित किया गया

Have something to say? Post your comment
हर पात्र व्यक्ति को बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएनबी ने लगाया कैंप

: हर पात्र व्यक्ति को बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएनबी ने लगाया कैंप

उड़ीसा के भुवनेश्वर जीव विज्ञान संस्थान में चंडीगढ़ पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जानी वैज्ञानिक शोध की दिशा और उपलब्धियां

: उड़ीसा के भुवनेश्वर जीव विज्ञान संस्थान में चंडीगढ़ पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जानी वैज्ञानिक शोध की दिशा और उपलब्धियां

मोहाली में खुला सोशल का 60वां आउटलेट

: मोहाली में खुला सोशल का 60वां आउटलेट

मलोट में शुरू हुआ नया गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल

: मलोट में शुरू हुआ नया गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल

कोर्बुजिए के चंडीगढ़ को मिला अपना ‘क्राउन’, सेक्टर-66 में बनेगा द किंग्स किंगडम

: कोर्बुजिए के चंडीगढ़ को मिला अपना ‘क्राउन’, सेक्टर-66 में बनेगा द किंग्स किंगडम

कृषि-जैव प्रौद्योगिकी : मोहाली में ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

: कृषि-जैव प्रौद्योगिकी : मोहाली में ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

‘वननेस वन’ अभियान के छठे चरण में मोहाली में पौधारोपण

: ‘वननेस वन’ अभियान के छठे चरण में मोहाली में पौधारोपण

पंजाब में एसआईआर के पहले चरण में 20 लाख मतदाता नहीं मिले, 5.68 लाख मृतकों के नाम हटाए जाएंगे

: पंजाब में एसआईआर के पहले चरण में 20 लाख मतदाता नहीं मिले, 5.68 लाख मृतकों के नाम हटाए जाएंगे

पीजीआई चंडीगढ़ और सैटेलाइट सेंटर संगरूर का पहला संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने सिखाई जीवनरक्षक तकनीकें

: पीजीआई चंडीगढ़ और सैटेलाइट सेंटर संगरूर का पहला संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने सिखाई जीवनरक्षक तकनीकें

कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि, एनएसएनआईएस में निकाली 30 किमी साइकिल रैली

: कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि, एनएसएनआईएस में निकाली 30 किमी साइकिल रैली

X