Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

राष्ट्रीय

पीआईबी चंड़ीगढ़ द्वारा पत्रकार प्रतिनिधिमंडल 08 मार्च से 14 मार्च तक राजस्थान के दौरे पर

Updated on Monday, March 09, 2026 01:16 AM IST

जोधपुर/चंडीगढ़, पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), चंड़ीगढ़ द्वारा पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ के विभिन्न मीडिया संस्थानों के वरिष्ठ पत्रकारों का पत्रकार दल 08 से 14 मार्च 2026 के दौरान राजस्थान के दौरे पर है। पत्रकारों का प्रदेश में दौरे का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति तथा विभिन्न विभागों की बेस्ट प्रेक्टिसेस का अवलोकन एवं प्रचार प्रसार करना है।

पीआईबी चंड़ीगढ़ के पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने आज जोधपुर में रेलवे द्वारा संचालित महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं के अंतर्गत भगत की कोठी वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो की प्रगति का अवलोकन किया।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में भगत की कोठी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में विकसित किए जा रहे वंदे भारत स्लीपर कोच मेंटेनेंस डिपो के विस्तार के लिए रेलमंत्री  अश्विनी वैष्णव द्वारा 195 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई है। इस स्वीकृति से यहां अत्याधुनिक बहुद्देश्यीय वर्कशॉप और विश्वस्तरीय ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

जोधपुर रेल मंडल के डीआरएम  अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि परियोजना के तहत वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के मेंटेनेंस डिपो के विस्तार के साथ-साथ आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी, जहां वंदे भारत सहित सभी हाई स्पीड ट्रेनों के रखरखाव से जुड़े इंजीनियरों और लोको पायलट एवं सहायक कर्मचारियों को उच्च तकनीक आधारित मशीनरी के संचालन व अनुरक्षण का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया ने कि भगत की कोठी वाशिंग लाइन के पास लगभग 167 करोड़ रुपये की लागत से वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। परियोजना के दूसरे चरण में बहुद्देश्यीय, आधुनिक तथा आवासीय ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण किया जाएगा, जिससे देशभर के इंजीनियर और तकनीकी स्टाफ को हाई स्पीड ट्रेनों के लोको पायलट रखरखाव का प्रशिक्षण जोधपुर में ही उपलब्ध हो सकेगा।
ट्रेनिंग सेंटर की इमारत का निर्माण पूर्व निर्मित लोहे की संरचनाओं (प्रिफैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर) के उपयोग से किया जा रहा हैं जिससे तापमान को बरकरार रखने में सहायक होगा और निर्माण कार्य कम समय में पूरा किया जा सकेगा। प्रस्तावित परियोजना में समूचे डिपो और प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए 32 केवी के जीएसएस सहित अन्य आधुनिक सुविधाओं का भी प्रावधान रखा गया है।

इंजीनियरिंग डिपो बनाड़ स्टेशन पर किया गया स्थानांतरित

वंदे भारत ट्रेनों के अनुरक्षण प्रशिक्षण केंद्र को मेंटेनेंस डिपो के समीप स्थापित करने के उद्देश्य से भगत की कोठी स्थित इंजीनियरिंग डिपो को स्थायी रूप से बनाड़ रेलवे स्टेशन क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है। इससे वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो सह कार्यशाला का विस्तार लगभग 780 मीटर तक हो जाएगा।

प्रधानमंत्री ने किया था शिलान्यास

भगत की कोठी (जोधपुर) में स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों के अनुरक्षण के लिए लगभग 167 करोड़ रुपये की लागत से मेंटेनेंस डिपो के निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 16 फरवरी 2024 को किया गया था तथा वर्तमान में इसका निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है।

हाई स्पीड रेल पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा जोधपुर

मेंटेनेंस डिपो और प्रशिक्षण केंद्र में विभिन्न विशेष विभाग स्थापित किए जाएंगे, जो अलग-अलग तकनीकी और परिचालन क्षेत्रों के लिए समर्पित होंगे। इस विकास के साथ जोधपुर देश के हाई स्पीड रेल पारिस्थितिकी तंत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरेगा।

सर्वोत्तम रखरखाव सुविधाओं, केंद्रीकृत संचालन और विश्वस्तरीय प्रशिक्षण अवसंरचना का यह संयोजन न केवल क्षेत्र की रेल क्षमताओं को सशक्त बनाएगा, बल्कि भारतीय रेलवे की भविष्य की तैयारियों के लिए नए मानक भी स्थापित करेगा।

यात्रियों को मिलेगा बेहतर और सुगम सफर

डिपो के पूर्ण रूप से संचालित होने के बाद वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के संपूर्ण अनुरक्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे रेल परिचालन अधिक सुव्यवस्थित होगा तथा यात्रियों को बेहतर गति, विश्वसनीयता और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

मेंटेनेंस सह वर्कशॉप डिपो में विकसित होंगी ये सुविधाएं
- इंस्पेक्शन बे लाइन पर कवर्ड शेड का निर्माण
- वृहद कवर्ड वर्कशॉप क्षेत्र का विकास
- ओएचई सुविधा युक्त पिट लाइन
- पिट व्हील अनुरक्षण सुविधाओं का विस्तार
- आधुनिक सर्विस बिल्डिंगों का निर्माण

परियोजना से मिलने वाले प्रमुख लाभ
- एक ही स्थान पर अत्याधुनिक तकनीक युक्त वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का अनुरक्षण
- उच्च तकनीक के उपयोग से संरक्षा में वृद्धि
- बेहतर अनुरक्षण से अधिक ट्रेनों के संचालन की क्षमता में वृद्धि
- क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी को मजबूती
- प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसरों का सृजन

दौरे के अंतर्गत पत्रकार प्रतिनिधिमंडल जोधपुर, जैसलमेर और जयपुर जिलों का भ्रमण करेगा। इस दौरान जोधपुर में पत्रकार दल केंद्र सरकार के विभिन्न संस्थानों तथा प्रमुख दार्शनिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन करेगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), काजरी, आफरी, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान तथा फुटवेअर डिजाइन & डेव्लपमेंट इन्स्टिट्यूट का दौरा भी करेगा।

जैसलमेर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं और गतिविधियों तथा सोलर और पवन ऊर्जा के किर्यान्वयन की जानकारी लेगा। जयपुर में पत्रकार दल रेलवे और विभिन्न विभागों की परियोजनाओं के साथ ही प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेगा। पत्रकार दल का यह भ्रमण राज्य में केंद्र सरकार की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को समझने तथा मीडिया प्रतिनिधियों को प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

Have something to say? Post your comment
10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

: 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

X