Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

राष्ट्रीय

पीआईबी चंडीगढ़ के पत्रकार प्रतिनिधिमंडल का राजस्थान दौरा सफलतापूर्वक संपन्न

Updated on Sunday, March 15, 2026 00:04 AM IST

जयपुर/चंडीगढ़, पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), चंडीगढ़ द्वारा आयोजित पत्रकार प्रतिनिधिमंडल का राजस्थान दौरा 8 से 14 मार्च, 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जोधपुर, जैसलमेर तथा जयपुर में केंद्र सरकार के विभिन्न संस्थानों, परियोजनाओं एवं विकास कार्यों का भ्रमण कर उनकी कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जयपुर प्रवास के दौरान पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पीआईबी चंडीगढ़ के मीडिया एवं संचार अधिकारी  अहमद खान ने प्रेस टूर के उद्देश्यों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी।
प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान विधानसभा का भी दौरा किया। इस अवसर पर विधानसभा के उप निदेशक डॉ. लोकेश शर्मा ने सदन की कार्यप्रणाली, डिजिटल व्यवस्थाओं तथा संग्रहालय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संग्रहालय में विधानसभा के पूर्व स्पीकरों एवं मुख्यमंत्रियों के वैक्स स्टैच्यू के साथ उनके जीवन एवं योगदान से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई है।
दौरे के दौरान पत्रकार दल ने जोधपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) तथा राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) सहित अन्य प्रमुख शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान वहां संचालित अनुसंधान, नवाचार तथा शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की गई। इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल ने कृषि एवं ग्रामीण विकास से संबंधित संस्थानों का भी अवलोकन किया और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
जैसलमेर प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सम के रेत के टीलों का अवलोकन किया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली को समझने के लिए लोंगेवाला, तनोट मंदिर तथा अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं तथा जवानों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई।
इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर स्थित पत्र सूचना कार्यालय के कार्यों का भी अवलोकन किया तथा राजस्थान में पीआईबी द्वारा संचालित जनसंचार गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में मीडिया समन्वय, सरकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा सूचना के सशक्त संप्रेषण पर विस्तृत चर्चा की गई।
यह दौरा पत्रकारों को केंद्र सरकार की योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा विभिन्न संस्थानों की कार्यप्रणाली को निकट से समझने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इस दौरे को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

Have something to say? Post your comment
10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

: 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

X