Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

राष्ट्रीय

प्रशासक, यूटी चंडीगढ़ गुलाब चंद कटारिया ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा से भेंट की; क्षेत्रीय मेडिकल हब हेतु सहयोग का आग्रह

Updated on Sunday, March 22, 2026 00:40 AM IST

पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक  गुलाब चंद कटारिया ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  जे. पी. नड्डा से भेंट कर चंडीगढ़ में क्षेत्रीय मेडिकल हब की स्थापना हेतु उनके हस्तक्षेप एवं सहयोग का आग्रह किया। बैठक के दौरान प्रशासक ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि प्रस्तावित क्षेत्रीय मेडिकल हब को उत्तरी क्षेत्र के लिए एक प्रमुख रेफरल एवं तृतीयक स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाना प्रस्तावित है। इस पहल का उद्देश्य सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना तथा चंडीगढ़ एवं आसपास के राज्यों की बढ़ती चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करना है।

 कटारिया ने बताया कि क्षेत्रीय मेडिकल हब की स्थापना के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव 30 दिसंबर, 2025 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को पहले ही प्रेषित किया जा चुका है तथा इसके शीघ्र अनुमोदन एवं विचारार्थ अनुरोध किया गया है।

परियोजना के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रस्तावित हब सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं परिवर्तनकारी कदम सिद्ध होगा, जिससे न केवल चंडीगढ़ बल्कि पड़ोसी राज्य पंजाब एवं हरियाणा भी लाभान्वित होंगे।

प्रशासक ने आगे बताया कि यह क्षेत्रीय मेडिकल हब स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं उन्नत शोध के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा, जिससे क्षमता निर्माण को बढ़ावा मिलेगा तथा स्वास्थ्य क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान मिलेगा।

Have something to say? Post your comment
10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

: 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

X