Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

पंजाब

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर एसएएस नगर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Updated on Friday, March 27, 2026 00:29 AM IST

एसएएस नगर, विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए गुरुवार को एसएएस नगर के फेज-3बी1 स्थित महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया हॉल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंज्यूमर्स प्रोटेक्शन फेडरेशन, एसएएस नगर द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), चंडीगढ़ के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने उपभोक्ताओं को सुरक्षित खरीदारी और धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए। कार्यक्रम की शुरुआत फेडरेशन के अध्यक्ष इंजीनियर पी.एस. विरदी ने अतिथियों का स्वागत करके की।
सोने की शुद्धता और उपभोक्ता अदालत पर दी जानकारी
कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो, चंडीगढ़ के स्टैंडर्ड प्रमोशन ऑफिसर विकसित कुमार ने हॉलमार्किंग के जरिए सोने की शुद्धता की पहचान करने और धोखाधड़ी होने पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई। वहीं, कंज्यूमर कोर्ट एसएएस नगर की पूर्व जज मधु पी. सिंह ने उपभोक्ताओं को हर खरीदारी पर पक्का बिल लेने की सलाह दी। उन्होंने उपभोक्ता अदालत में केस दर्ज कराने की पूरी कानूनी प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया। फेडरेशन के जनरल सचिव इंजीनियर अशोक पवार ने बताया कि बीआईएस चंडीगढ़ के डिप्टी डायरेक्टर जनरल दीपक कुमार सिंगला को मुख्य अतिथि के रूप में आना था, लेकिन अति-महत्वपूर्ण बैठक के कारण वे शामिल नहीं हो सके।
ट्रैफिक नियम और खाद्य सुरक्षा पर भी हुई चर्चा


इस अवसर पर फूड सेफ्टी ऑफिसर सतिंदर सिंह ने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। डीएसपी ट्रैफिक कर्नैल सिंह ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के कार्यकारी अभियंता माइकल ने शहर में स्वच्छ और नियमित जल आपूर्ति पर प्रकाश डाला। स्वास्थ्य विभाग पंजाब के सेवानिवृत्त अधिकारी एस.एस. गिल ने बाहर का खाना खाने से होने वाले नुकसान के प्रति आगाह किया।
कार्यक्रम में सिटीजन अवेयरनेस ग्रुप चंडीगढ़ के चेयरमैन सुरिंदर वर्मा, रामगढ़िया सभा के पूर्व प्रधान करम सिंह बबरा, लोक कल्याण केंद्र के प्रधान सूरत सिंह कलसी और भारज फैब्रिकेटर के एमडी प्रदीप सिंह भारज भी मौजूद रहे। इस दौरान उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 और 2019 से संबंधित जागरूकता पैम्फलेट भी जारी किए गए। आईटीआई फेज-5 के विद्यार्थियों ने भी इसमें भाग लिया और छात्रों का एक पांच सदस्यीय समूह बनाया गया जो अन्य छात्रों को उपभोक्ता अधिकारों का प्रशिक्षण देगा। मंच संचालन सुखदीप सिंह ने किया।

Have something to say? Post your comment
हर पात्र व्यक्ति को बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएनबी ने लगाया कैंप

: हर पात्र व्यक्ति को बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएनबी ने लगाया कैंप

उड़ीसा के भुवनेश्वर जीव विज्ञान संस्थान में चंडीगढ़ पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जानी वैज्ञानिक शोध की दिशा और उपलब्धियां

: उड़ीसा के भुवनेश्वर जीव विज्ञान संस्थान में चंडीगढ़ पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जानी वैज्ञानिक शोध की दिशा और उपलब्धियां

मोहाली में खुला सोशल का 60वां आउटलेट

: मोहाली में खुला सोशल का 60वां आउटलेट

मलोट में शुरू हुआ नया गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल

: मलोट में शुरू हुआ नया गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल

कोर्बुजिए के चंडीगढ़ को मिला अपना ‘क्राउन’, सेक्टर-66 में बनेगा द किंग्स किंगडम

: कोर्बुजिए के चंडीगढ़ को मिला अपना ‘क्राउन’, सेक्टर-66 में बनेगा द किंग्स किंगडम

कृषि-जैव प्रौद्योगिकी : मोहाली में ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

: कृषि-जैव प्रौद्योगिकी : मोहाली में ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

‘वननेस वन’ अभियान के छठे चरण में मोहाली में पौधारोपण

: ‘वननेस वन’ अभियान के छठे चरण में मोहाली में पौधारोपण

पंजाब में एसआईआर के पहले चरण में 20 लाख मतदाता नहीं मिले, 5.68 लाख मृतकों के नाम हटाए जाएंगे

: पंजाब में एसआईआर के पहले चरण में 20 लाख मतदाता नहीं मिले, 5.68 लाख मृतकों के नाम हटाए जाएंगे

पीजीआई चंडीगढ़ और सैटेलाइट सेंटर संगरूर का पहला संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने सिखाई जीवनरक्षक तकनीकें

: पीजीआई चंडीगढ़ और सैटेलाइट सेंटर संगरूर का पहला संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने सिखाई जीवनरक्षक तकनीकें

कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि, एनएसएनआईएस में निकाली 30 किमी साइकिल रैली

: कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि, एनएसएनआईएस में निकाली 30 किमी साइकिल रैली

X