Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

राष्ट्रीय

संस्कृत के प्रसार को बढ़ावा, वैदिक विद्यापीठ की वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित

Updated on Saturday, April 18, 2026 01:06 AM IST

कोलकाता: श्री श्री ओंकारनाथदेव वैदिक विद्यापीठ ने वर्ष 2025 की वार्षिक संस्कृत परीक्षा का परिणाम शुक्रवार शाम 4 बजे घोषित किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के सचिव एवं निदेशक डॉ. शोभन कुमार भट्टाचार्य ने परिणाम जारी किया। कार्यक्रम में मुख्य सलाहकार डॉ. सुरेश कुमार बंदोपाध्याय, फैकल्टी जनमेनंजय आचार्य और कंट्रोलर  अर्घ्य चक्रवर्ती भी उपस्थित रहे।

संस्थान की ओर से बताया गया कि वैदिक शिक्षा के पुनरुत्थान, आधुनिक शिक्षा के विस्तार और भारतीय सांस्कृतिक परंपरा के संरक्षण के उद्देश्य से वर्ष 2022 में 20 छात्रों के साथ इस विद्यापीठ की शुरुआत हुई थी। वर्तमान में यहां करीब 50 छात्र-छात्राएं आवासीय रूप से अध्ययन कर रहे हैं।

मुख्य सलाहकार डॉ. सुरेश कुमार बंदोपाध्याय ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य छात्रों का समग्र विकास है। उन्हें अनुशासित जीवनशैली के माध्यम से बेहतर नागरिक बनाने पर जोर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए हर वर्ष आठ विषयों—साहित्य, पुरोहित, व्याकरण, वेद, गीता, धर्मशास्त्र, ज्योतिष और दर्शन—में परीक्षा आयोजित की जाती है।

इस वर्ष की परीक्षा में हुगली, हावड़ा, कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बांका, बीरभूम और बर्धमान सहित असम और त्रिपुरा से करीब 180 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परिणाम में प्रथम श्रेणी में 89 प्रतिशत और द्वितीय श्रेणी में 63 प्रतिशत छात्र सफल रहे।

परीक्षा में गौतम चटर्जी, दीपंकर पंडित, विवेक घोषाल, रवींद्रनाथ चक्रवर्ती, ब्रतीन बनर्जी, इंद्रजीत चक्रवर्ती और साधन चक्रवर्ती ने प्रथम स्थान हासिल किया।

निदेशक डॉ. शोभन कुमार भट्टाचार्य ने कहा कि भविष्य में कुशल शिक्षकों और आधुनिक शिक्षण पद्धति के जरिए संस्थान के बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगभग 3000 वर्ष पुरानी संस्कृत भाषा के प्रसार के माध्यम से भारतीय परंपरा को सशक्त करना ही उनका लक्ष्य है। फिलहाल इस परीक्षा के आयोजन के लिए कोई सरकारी अनुदान नहीं मिला है, लेकिन भविष्य में सहयोग मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Have something to say? Post your comment
10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

: 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

X