Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का शंखनाद: 26, 28 और 30 मई को वोटिंग, पूरे राज्य में आचार संहिता लागू

Updated on Tuesday, April 28, 2026 19:30 PM IST


शिमला/ हिमाचल प्रदेश( संजीव कुमार)  हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों का बिगुल बज चुका है। स्टेट इलेक्शन कमिश्नर अनिल खाची ने चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। राज्य में तीन चरणों में मतदान प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में भी आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। शहरी क्षेत्रों में आचार संहिता पहले से ही लागू थी।
चुनाव से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़ें:
मतदान और मतगणना की अहम तारीखें
राज्य में 26 मई, 28 मई और 30 मई को तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे। पंचायत प्रधान, उप-प्रधान और वार्ड मेंबर की मतगणना मतदान वाले दिन ही पंचायत स्तर पर पूरी कर ली जाएगी। वहीं, पंचायत समिति सदस्य (BDC) और जिला परिषद सदस्यों के वोटों की गिनती 31 मई को ब्लॉक स्तर पर एक साथ होगी।
आचार संहिता के नियम: इन कामों पर लगी रोक
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सरकार के कई कामकाज पर ब्रेक लग गया है। अब सरकार चुनाव संपन्न होने तक कोई भी नई घोषणा, नई भर्तियां, नए टेंडर, कर्मचारियों के ट्रांसफर-प्रमोशन, और किसी भी प्रोजेक्ट का उद्घाटन या शिलान्यास नहीं कर सकेगी।
31 हजार से ज्यादा जनप्रतिनिधियों का होगा चुनाव
इस चुनाव में कुल 31,182 जन प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा। इनमें 3,754 पंचायत प्रधान, 3,754 उप-प्रधान, 21,654 वार्ड मेंबर, 1,769 पंचायत समिति सदस्य (BDC) और 251 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे।
करीब 51 लाख वोटर करेंगे फैसला
पंचायत चुनाव में 50 लाख 89 हजार 048 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 25 लाख 67 हजार 770 पुरुष, 25 लाख 11 हजार 249 महिलाएं और 29 अन्य वोटर शामिल हैं।
बैलेट पेपर से होंगे चुनाव, खर्च की सीमा भी तय
शहरी निकाय चुनावों (जो EVM से होते हैं) के विपरीत, पंचायत चुनाव पुरानी पद्धति के तहत बैलेट पेपर पर ही करवाए जाएंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 50 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
चुनाव खर्च की बात करें तो जिला परिषद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अधिकतम 1 लाख रुपए तक ही खर्च कर सकेंगे। इन्हें चुनाव खत्म होने के एक महीने के भीतर इलेक्शन कमीशन को खर्च का ब्योरा देना अनिवार्य होगा। वहीं, पंचायत प्रधान, उप-प्रधान और वार्ड मेंबर के उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च की कोई सीमा तय नहीं की गई है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहे चुनाव
सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में पंचायत चुनाव 31 मई से पहले संपन्न कराने के सख्त आदेश दे रखे हैं, जिसके चलते चुनाव आयोग समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले पिछले सप्ताह शहरी निकाय चुनावों की भी घोषणा हो चुकी है, जिसके तहत 51 निकायों में 17 मई और 2 जगहों पर 22 मई को मतदान होना है।

Have something to say? Post your comment
10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

: 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

X