Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

खेल

युवाओं को नशे से दूर रखने की कवायद: चंडीगढ़ खेलो गेम्स: पीयू में 11 मई से 11 खेलों में दमखम दिखाएंगे अंडर-19 खिलाड़ी

Updated on Wednesday, April 29, 2026 22:22 PM IST

चंडीगढ़,  चंडीगढ़ के युवाओं को नशे की दलदल से दूर रखने और उन्हें खेल के मैदान तक लाने के लिए भाजपा खेल प्रकोष्ठ ने 'चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026' का बिगुल फूंक दिया है। आगामी 11 से 17 मई तक पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के खेल मैदानों में होने वाले इस महाकुंभ में अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी 11 अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

बुधवार को सेक्टर-33 स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय 'कमलम' में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा और खेल प्रकोष्ठ के कन्वीनर प्रभजीत सिंह लांबा ने इस आयोजन का आधिकारिक ऐलान किया। उन्होंने बताया कि इस खेल महोत्सव का मुख्य ध्येय युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना है। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है और अब तक 700 से अधिक खिलाड़ी अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।


इन खेलों में होगी प्रतिस्पर्धा आयोजन समिति के अनुसार, सात दिवसीय इस टूर्नामेंट में फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, रग्बी, नेटबॉल, वॉलीबॉल, जूडो, कराटे और टेबल टेनिस के मुकाबले होंगे। इसके अलावा ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में 100, 200, 400 मीटर दौड़ सहित लंबी कूद व ऊंची कूद में खिलाड़ी जोर आजमाइश करेंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 मई तय की गई है।
नेटबॉल के पदक विजेताओं का सम्मान इस मौके पर मुजफ्फरनगर में आयोजित 38वीं जूनियर नेटबॉल नेशनल चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली चंडीगढ़ की टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को ट्रैकसूट भेंट किए और घोषणा की कि खेल विभाग द्वारा प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। इस अवसर पर रामवीर भट्टी, संजीव राणा, रवि रावत, हरीश कक्कड़ और मीनाक्षी ठाकुर भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर '100% टीम्स, 0% ड्रग्स' थीम के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट

: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर '100% टीम्स, 0% ड्रग्स' थीम के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट

केया बडुगू ने जीती गोल्फ चैंपियनशिप

: केया बडुगू ने जीती गोल्फ चैंपियनशिप

यूटीसीए ने एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता नंदिनी शर्मा को किया सम्मानित

: यूटीसीए ने एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता नंदिनी शर्मा को किया सम्मानित

इमैनुअल देवेसर का फाजिल्का फाल्कन्स टीम में चयन

: इमैनुअल देवेसर का फाजिल्का फाल्कन्स टीम में चयन

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया सीबीएसई नॉर्थ जोन-II क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का उद्घाटन

: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया सीबीएसई नॉर्थ जोन-II क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का उद्घाटन

शहर की पेसर नंदिनी शर्मा एसीसी महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल

: शहर की पेसर नंदिनी शर्मा एसीसी महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल

महिला क्रिकेट : पंजाब की बेटियों के लिए ‘शी लीड्स क्रिकेट’ अभियान शुरू

: महिला क्रिकेट : पंजाब की बेटियों के लिए ‘शी लीड्स क्रिकेट’ अभियान शुरू

पंचाल के शतक से चंडीगढ़ को सिचेम ट्रॉफी में दूसरी जीत

: पंचाल के शतक से चंडीगढ़ को सिचेम ट्रॉफी में दूसरी जीत

चंडीगढ़ क्रिकेट टीम सीनियर विमेंस इंटर स्टेट टी-20 टूर्नामेंट खेलने पुडुचेरी रवाना

: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम सीनियर विमेंस इंटर स्टेट टी-20 टूर्नामेंट खेलने पुडुचेरी रवाना

शहर की नंदिनी शर्मा लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट पदार्पण के करीब

: शहर की नंदिनी शर्मा लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट पदार्पण के करीब

X