Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

पंजाब

2027 में पंजाब में पश्चिम बंगाल जैसे परिणाम आएंगे: सुनील जाखड़

Updated on Tuesday, May 05, 2026 00:00 AM IST

चंडीगढ़, भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पश्चिम बंगाल में पहली बार प्रचंड बहुमत, और असम व पुडुचेरी में दोबारा भाजपा सरकार बनने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गतिशील नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि 2027 में पंजाब में भी पश्चिम बंगाल जैसे ही परिणाम देखने को मिलेंगे।

आज यहां पार्टी मुख्यालय में विभिन्न राज्यों में मिली जीत का जश्न मनाते हुए पत्रकारों से बातचीत में सुनील जाखड़ ने पश्चिम बंगाल के पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की और उनके धैर्य को नमन किया, जिन्होंने सत्ताधारी पार्टी के कथित अत्याचारों का डटकर सामना किया और “सबका साथ, सबका विकास” की सोच वाली सरकार बनाई।

उन्होंने कहा कि बंगाल पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती था, लेकिन मजबूत नेतृत्व और वहां के लोगों के समर्थन से पार्टी ने इस चुनौती को पार किया है। अब इसी उत्साह के साथ पार्टी पंजाब में आगामी चुनावों की तैयारी में जुट गई है।

सुनील जाखड़ ने कहा कि बंगाल के नतीजे पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरेंगे और उन्हें उम्मीद मिली है कि अगर बंगाल में भाजपा आ सकती है तो पंजाब में भी आ सकती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी और राजनीतिक आधार पर अत्याचार हो रहे थे, वैसे ही पंजाब के हालात भी ज्यादा अच्छे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आप सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के साथ 2027 के चुनावों की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में पंजाब के लिए विशेष लगाव है और पार्टी अपना संदेश घर-घर तक पहुंचाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब से आप का जाना तय है। मुख्यमंत्री द्वारा विधायकों को बस में बैठाकर दिल्ली राष्ट्रपति भवन ले जाने के सवाल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ध्यान रखें कि कहीं विधायकों की बस बीजेपी दफ्तर की ओर न मुड़ जाए।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश में सफाया हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में कांग्रेस ने सत्ताधारी पार्टी के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए अपने विधायकों को भ्रष्ट गतिविधियों की खुली छूट दे दी है।

उन्होंने अंत में कहा कि आने वाले कुछ महीने पंजाब के लिए कठिन हो सकते हैं, लेकिन भाजपा राज्य और पंजाबियों के हितों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी।

Have something to say? Post your comment
हर पात्र व्यक्ति को बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएनबी ने लगाया कैंप

: हर पात्र व्यक्ति को बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएनबी ने लगाया कैंप

उड़ीसा के भुवनेश्वर जीव विज्ञान संस्थान में चंडीगढ़ पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जानी वैज्ञानिक शोध की दिशा और उपलब्धियां

: उड़ीसा के भुवनेश्वर जीव विज्ञान संस्थान में चंडीगढ़ पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जानी वैज्ञानिक शोध की दिशा और उपलब्धियां

मोहाली में खुला सोशल का 60वां आउटलेट

: मोहाली में खुला सोशल का 60वां आउटलेट

मलोट में शुरू हुआ नया गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल

: मलोट में शुरू हुआ नया गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल

कोर्बुजिए के चंडीगढ़ को मिला अपना ‘क्राउन’, सेक्टर-66 में बनेगा द किंग्स किंगडम

: कोर्बुजिए के चंडीगढ़ को मिला अपना ‘क्राउन’, सेक्टर-66 में बनेगा द किंग्स किंगडम

कृषि-जैव प्रौद्योगिकी : मोहाली में ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

: कृषि-जैव प्रौद्योगिकी : मोहाली में ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

‘वननेस वन’ अभियान के छठे चरण में मोहाली में पौधारोपण

: ‘वननेस वन’ अभियान के छठे चरण में मोहाली में पौधारोपण

पंजाब में एसआईआर के पहले चरण में 20 लाख मतदाता नहीं मिले, 5.68 लाख मृतकों के नाम हटाए जाएंगे

: पंजाब में एसआईआर के पहले चरण में 20 लाख मतदाता नहीं मिले, 5.68 लाख मृतकों के नाम हटाए जाएंगे

पीजीआई चंडीगढ़ और सैटेलाइट सेंटर संगरूर का पहला संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने सिखाई जीवनरक्षक तकनीकें

: पीजीआई चंडीगढ़ और सैटेलाइट सेंटर संगरूर का पहला संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने सिखाई जीवनरक्षक तकनीकें

कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि, एनएसएनआईएस में निकाली 30 किमी साइकिल रैली

: कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि, एनएसएनआईएस में निकाली 30 किमी साइकिल रैली

X