Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

पंजाब

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

Updated on Sunday, May 17, 2026 20:32 PM IST

मुख्यमंत्री नायब सैनी अग्र समाज के 5143वें स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल

देश की आजादी से लेकर आर्थिक मजबूती तक अग्र समाज अग्रिम पंक्ति में रहा: मुख्यमंत्री नायब सैनी

हरियाणा सरकार महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं का कर रही अनुसरण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र समाज स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल समेत उत्तर भारत के राज्यों से आए हुए अग्र समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप गोयल की शानदार आयोजन के लिए प्रशंसा की।


मुख्यमंत्री नायब सैनी कहा कि महाराजा अग्रसेन की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक व प्रेरणादायी हैं। अग्र समाज के लोगों का बुद्धिमता व कौशल के क्षेत्र में कोई मुकाबला नहीं है। यह महाराजा अग्रसेन का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि देश में आजादी के आंदोलन में अग्र समाज की भूमिका अहम रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्रवाल समाज ने हर दौर में राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखा है। देश को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में अग्र समाज के लोग हमेशा प्रथम पंक्ति में खड़े रहे हैं।

पंजाब में सत्ता नहीं सेवा का अवसर दें: नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राजधानी चंडीगढ़ में एक बार फिर से पंजाब सरकार को घेरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब देश की शौर्य, समृद्धि की भूमि रहा है। पंजाब नंबर एक का राज्य रहा है। राजनीतिक इच्छा शक्ति के कारण पंजाब को इसका खामियाजा भुगताना पड़ा है। गलत नीतियां, अव्यवस्था के कारण व्यापार, उद्योग और पंजाब के युवाओं को नुकसान झेलना पड़ा है। भाजपा की राजनीति राष्ट्रवाद व सुशासन पर आधारित है। हरियाणा में डबल इंजन सरकार ने कई योजनाओं पर काम किया है। पश्चिम बंगाल, असम के चुनाव परिणामों ने केंद्र सरकार की नीतियों पर मोहर लगाई है। पंजाब के लोगों को अब बयानबाजी नहीं परिणाम, वादे नहीं काम, राजनीति नहीं विकास चाहिए। पंजाब में भी व्यापारियों व उद्यमियों के लिए वहीं विकास दृष्टि लेकर आना चाहते हैं जो हरियाणा व अन्य राज्यों में लेकर आए हैं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनों से अपील की कि वह सुशासन के लिए पंजाब की धरती पर भी कमल खिलाने का संकल्प लें।


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया, एक ईंट के सिद्धांत से समाज को आत्मनिर्भता तथा सहयोग का मार्ग दिखाया है। महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलते हुए केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर काम कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई स्टार्टअप तथा आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने व्यापारी वर्ग को नए अवसर व नई पहचान प्रदान की है।


मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी विकसित हरियाणा 2047 को आधार बनाकर अपना विजन डाक्यूमेंट जारी किया है। नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ फूयूचर का गठन किया गया है। हरियाणा राज्य की स्टार्टअप नीति लागू की है। इससे नई स्टरार्टप संस्कृति विकसित हुई है। हरियाणा आज देश के चौथे बड़े राज्य के रूप में खड़ा हुआ है। निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए 2000 करोड़ का फंडस ऑफ फंड बनाया गया है। इसके लिए समर्पित एमएसएमई निदेशालय की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 48 एमएसएमई कलस्टरों में 170 करोड़ की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। हरियाणा में 48 विभागों में 1100 से अधिक गैर जरूरी नियमों को समाप्त किया है, जिससे व्यापारी वर्ग को राहत मिली है।


इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी संपूर्णानंद महाराज ने कहा कि अगर कहीं दान पुण्य और धर्म जीवित है तो केवल अग्र समाज के कारण है। लेकिन आज यहां भी कुरीतियां आ गई हैं। अग्र समाज का इतिहास भी गैरवशाली था भविष्य भी महान है। इसलिए अग्र समाज के लोग बच्चों को अच्छे संस्कार दें।

 

Have something to say? Post your comment
हर पात्र व्यक्ति को बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएनबी ने लगाया कैंप

: हर पात्र व्यक्ति को बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएनबी ने लगाया कैंप

उड़ीसा के भुवनेश्वर जीव विज्ञान संस्थान में चंडीगढ़ पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जानी वैज्ञानिक शोध की दिशा और उपलब्धियां

: उड़ीसा के भुवनेश्वर जीव विज्ञान संस्थान में चंडीगढ़ पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जानी वैज्ञानिक शोध की दिशा और उपलब्धियां

मोहाली में खुला सोशल का 60वां आउटलेट

: मोहाली में खुला सोशल का 60वां आउटलेट

मलोट में शुरू हुआ नया गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल

: मलोट में शुरू हुआ नया गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल

कोर्बुजिए के चंडीगढ़ को मिला अपना ‘क्राउन’, सेक्टर-66 में बनेगा द किंग्स किंगडम

: कोर्बुजिए के चंडीगढ़ को मिला अपना ‘क्राउन’, सेक्टर-66 में बनेगा द किंग्स किंगडम

कृषि-जैव प्रौद्योगिकी : मोहाली में ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

: कृषि-जैव प्रौद्योगिकी : मोहाली में ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

‘वननेस वन’ अभियान के छठे चरण में मोहाली में पौधारोपण

: ‘वननेस वन’ अभियान के छठे चरण में मोहाली में पौधारोपण

पंजाब में एसआईआर के पहले चरण में 20 लाख मतदाता नहीं मिले, 5.68 लाख मृतकों के नाम हटाए जाएंगे

: पंजाब में एसआईआर के पहले चरण में 20 लाख मतदाता नहीं मिले, 5.68 लाख मृतकों के नाम हटाए जाएंगे

पीजीआई चंडीगढ़ और सैटेलाइट सेंटर संगरूर का पहला संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने सिखाई जीवनरक्षक तकनीकें

: पीजीआई चंडीगढ़ और सैटेलाइट सेंटर संगरूर का पहला संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने सिखाई जीवनरक्षक तकनीकें

कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि, एनएसएनआईएस में निकाली 30 किमी साइकिल रैली

: कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि, एनएसएनआईएस में निकाली 30 किमी साइकिल रैली

X