Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

खेल

हांगकांग में लगी मुहर: 2027 एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा चंडीगढ़

Updated on Thursday, May 28, 2026 09:43 AM IST

चंडीगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। तीन दशक से ज्यादा समय के बाद शहर में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों की गूंज सुनाई देगी। एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन ने मई 2027 में होने वाली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी चंडीगढ़ को सौंपी है। हांगकांग में हुई एसोसिएशन की काउंसिल बैठक में इस फैसले पर अंतिम मुहर लगी, जिससे शहर के खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है।
1989 के बाद मिला इतना बड़ा मौका
चंडीगढ़ प्रशासन के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे पहले वर्ष 1989 में शहर ने एशियन रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी की थी। अब 2027 में होने वाले इस आयोजन में एशिया के तमाम बड़े देशों के दिग्गज एथलीट चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इससे न केवल शहर को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी, बल्कि स्थानीय खिलाड़ियों को भी विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धा करीब से देखने का मौका मिलेगा।
बेहतरीन बुनियादी ढांचे ने दिलाया अधिकार
इस चैंपियनशिप की दावेदारी के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने हांगकांग में अपना पक्ष बेहद मजबूती से रखा। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के निर्देश पर गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़ और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के डायरेक्टर (कंपीटिशंस) रविंदर चौधरी ने विस्तृत प्रेजेंटेशन दी। इसमें चंडीगढ़ के उच्च स्तर के खेल स्टेडियम, शानदार कनेक्टिविटी, हरियाली और बेहतरीन आतिथ्य का ब्योरा दिया गया। इसी प्रेजेंटेशन के आधार पर एसोसिएशन ने चंडीगढ़ पर भरोसा जताया।
मेहमानों के स्वागत के लिए शहर पूरी तरह तैयार
चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे शहर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ एशिया भर से आने वाले मेहमानों और खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रशासन खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। वहीं, मेजबानी मिलने पर गृह सचिव ने एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जनरल दहलान जुमा अल-हमद को 'ओपन हैंड' का स्मृति चिन्ह देकर आभार जताया।

Have something to say? Post your comment
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर '100% टीम्स, 0% ड्रग्स' थीम के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट

: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर '100% टीम्स, 0% ड्रग्स' थीम के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट

केया बडुगू ने जीती गोल्फ चैंपियनशिप

: केया बडुगू ने जीती गोल्फ चैंपियनशिप

यूटीसीए ने एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता नंदिनी शर्मा को किया सम्मानित

: यूटीसीए ने एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता नंदिनी शर्मा को किया सम्मानित

इमैनुअल देवेसर का फाजिल्का फाल्कन्स टीम में चयन

: इमैनुअल देवेसर का फाजिल्का फाल्कन्स टीम में चयन

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया सीबीएसई नॉर्थ जोन-II क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का उद्घाटन

: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया सीबीएसई नॉर्थ जोन-II क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का उद्घाटन

शहर की पेसर नंदिनी शर्मा एसीसी महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल

: शहर की पेसर नंदिनी शर्मा एसीसी महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल

महिला क्रिकेट : पंजाब की बेटियों के लिए ‘शी लीड्स क्रिकेट’ अभियान शुरू

: महिला क्रिकेट : पंजाब की बेटियों के लिए ‘शी लीड्स क्रिकेट’ अभियान शुरू

पंचाल के शतक से चंडीगढ़ को सिचेम ट्रॉफी में दूसरी जीत

: पंचाल के शतक से चंडीगढ़ को सिचेम ट्रॉफी में दूसरी जीत

चंडीगढ़ क्रिकेट टीम सीनियर विमेंस इंटर स्टेट टी-20 टूर्नामेंट खेलने पुडुचेरी रवाना

: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम सीनियर विमेंस इंटर स्टेट टी-20 टूर्नामेंट खेलने पुडुचेरी रवाना

शहर की नंदिनी शर्मा लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट पदार्पण के करीब

: शहर की नंदिनी शर्मा लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट पदार्पण के करीब

X