Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

खेल

8 जून से शुरू होगा ओमैक्स चंडीगढ़ प्रीमियर लीग का चौथा संस्करण, टीमों को मिले कप्तान

Updated on Friday, May 29, 2026 11:17 AM IST

चंडीगढ़, यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) ने ओमैक्स चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (सीपीएल) के चौथे संस्करण की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह टी-20 लीग 8 जून से 26 जून 2026 तक पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। टूर्नामेंट में क्षेत्र की छह फ्रेंचाइजी आधारित टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके बीच 30 लीग मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद दो सेमीफाइनल और एक फाइनल सहित कुल तीन नॉकआउट मुकाबले होंगे। सभी मैच बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार फ्लडलाइट्स में खेले जाएंगे।

 इसकी घोषणा यूटीसीए के फाउंडर प्रेसिडेंट संजय टंडन ने फ्रेंचाइजियों को टीम आवंटन के दौरान की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पिछली बार की तीन फ्रेंचाइजियां इस सीजन में भी बनी हुई हैं, जबकि तीन नई फ्रेंचाइजियों की एंट्री इस बार लीग में हुई है।

 संजय टंडन ने बताया कि प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जबकि दूसरा मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी मैच अंतरराष्ट्रीय स्तर की फ्लडलाइट्स से ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित होंगे, जहां खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

 उन्होंने आगे बताया कि लीग के दौरान एक विशेष पीएमओ एरिया है और पूरे टूर्नामेंट की व्यवस्थाओं की निगरानी बीसीसीआई अधिकारियों द्वारा की जाएगी ।

 इस मौके पर टीमों के कप्तानों और कोचों की भी घोषणा की गई। मनन वोहरा हिम्स हॉक्स की कप्तानी करेंगे, जबकि टीम के कोच रविकांत शर्मा होंगे। मौजूदा चैंपियन चंडीगढ़ किंग्स की कमान एक बार फिर शिवम भांबरी संभालेंगे और टीम के कोच राजीव नैय्यर होंगे। कैपिटल स्ट्राइकर्स की कप्तानी अर्जुन आजाद करेंगे और हरी कृष्ण टीम के मुख्य कोच होंगे। ट्राइसिटी बैशर्स की अगुवाई देवांग कौशिक करेंगे, जबकि धर्मेंद्र राज टीम के कोच होंगे। रॉक गार्डन वॉरियर्स के कप्तान दीपेंद्र कुश होंगे और विनीत जैन टीम के कोच की भूमिका निभाएंगे। वहीं रॉयल टाइटंस की कप्तानी मोहित सोनी करेंगे और सुरिंदर सिंह टीम के कोच होंगे।

Have something to say? Post your comment
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर '100% टीम्स, 0% ड्रग्स' थीम के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट

: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर '100% टीम्स, 0% ड्रग्स' थीम के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट

केया बडुगू ने जीती गोल्फ चैंपियनशिप

: केया बडुगू ने जीती गोल्फ चैंपियनशिप

यूटीसीए ने एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता नंदिनी शर्मा को किया सम्मानित

: यूटीसीए ने एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता नंदिनी शर्मा को किया सम्मानित

इमैनुअल देवेसर का फाजिल्का फाल्कन्स टीम में चयन

: इमैनुअल देवेसर का फाजिल्का फाल्कन्स टीम में चयन

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया सीबीएसई नॉर्थ जोन-II क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का उद्घाटन

: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया सीबीएसई नॉर्थ जोन-II क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का उद्घाटन

शहर की पेसर नंदिनी शर्मा एसीसी महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल

: शहर की पेसर नंदिनी शर्मा एसीसी महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल

महिला क्रिकेट : पंजाब की बेटियों के लिए ‘शी लीड्स क्रिकेट’ अभियान शुरू

: महिला क्रिकेट : पंजाब की बेटियों के लिए ‘शी लीड्स क्रिकेट’ अभियान शुरू

पंचाल के शतक से चंडीगढ़ को सिचेम ट्रॉफी में दूसरी जीत

: पंचाल के शतक से चंडीगढ़ को सिचेम ट्रॉफी में दूसरी जीत

चंडीगढ़ क्रिकेट टीम सीनियर विमेंस इंटर स्टेट टी-20 टूर्नामेंट खेलने पुडुचेरी रवाना

: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम सीनियर विमेंस इंटर स्टेट टी-20 टूर्नामेंट खेलने पुडुचेरी रवाना

शहर की नंदिनी शर्मा लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट पदार्पण के करीब

: शहर की नंदिनी शर्मा लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट पदार्पण के करीब

X