Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

राष्ट्रीय

E20 पेट्रोल सुरक्षित, पुराने वाहनों पर भी नहीं मिला प्रतिकूल असर : विशेषज्ञ

Updated on Sunday, July 05, 2026 00:38 AM IST

 

नई दिल्ली,  केंद्र सरकार और देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों ने शनिवार को कहा कि E20 (20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रित) पेट्रोल सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर प्रदर्शन वाला ईंधन है। इसे लागू करने से पहले पुराने वाहनों पर व्यापक वैज्ञानिक परीक्षण किए गए और किसी प्रकार की गंभीर तकनीकी समस्या सामने नहीं आई। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की संयुक्त प्रेस वार्ता में विशेषज्ञों ने बताया कि E20 कार्यक्रम को चरणबद्ध और वैज्ञानिक तरीके से लागू किया गया है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कंट्री हेड विक्रम गुलाटी ने कहा कि E20 को अपनाने का निर्णय पुराने वाहनों पर कठोर परीक्षण के बाद ही लिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाल ही में शुरू किए गए E85 ईंधन स्टेशन केवल फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए हैं।

माइलेज में मामूली कमी, प्रदूषण में अधिक राहत

मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राहुल भारती ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने 2.84 करोड़ वाहनों की सर्विसिंग की। इनमें 1.5 करोड़ से अधिक वाहन तीन वर्ष से पुराने थे और E20 प्रमाणित नहीं थे। इसके बावजूद E20 के कारण जंग लगने, घिसावट बढ़ने या पुर्जों की आयु घटने जैसी कोई शिकायत सामने नहीं आई।

उन्होंने बताया कि E20 के उपयोग से माइलेज में लगभग 3 से 3.5 प्रतिशत तक कमी आ सकती है। हालांकि बेहतर एक्सेलरेशन, बेहतर एंटी-नॉकिंग क्षमता और कम प्रदूषण जैसे लाभ इस कमी की भरपाई करते हैं। हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस मोटर, हुंडई मोटर इंडिया और बजाज ऑटो के प्रतिनिधियों ने भी अपने सेवा आंकड़ों के आधार पर कहा कि E20 से वाहनों को किसी अतिरिक्त नुकसान के प्रमाण नहीं मिले हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से इस ईंधन को लेकर किसी तरह की चिंता न करने की अपील की।

Have something to say? Post your comment
10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

: 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

X