Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

राष्ट्रीय

पीआईबी चंडीगढ़ की टीम ने ICAR-CIWA का दौरा किया

Updated on Wednesday, September 16, 2026 22:58 PM IST

भुवनेश्वर, ( प्रोसन बर्मन ) प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) चंडीगढ़ की टीम ने बुधवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केंद्रीय महिला कृषि संस्थान (ICAR-CIWA), भुवनेश्वर का दौरा किया। मीडिया एक्सपोजर और विज्ञान प्रसार के तहत हुए इस दौरे में टीम ने संस्थान के शोध कार्यक्रमों, वैज्ञानिक उपलब्धियों, सुविधाओं और कृषि क्षेत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़ी पहलों की जानकारी ली।


पीआईबी चंडीगढ़ के निदेशक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में पीआईबी भुवनेश्वर के सहायक निदेशक पार्थ सारथी मलिक, पीआईबी चंडीगढ़ के धर्म सिंह तथा पत्रकार पवन शर्मा, अरुण नैथानी, सुमेश कुमारी, कुलदीप कुमार शुक्ला, परमजीत कौर, राकेश गुप्ता, चमन लाल और प्रोसन बर्मन शामिल रहे।
महिलाओं के लिए विकसित तकनीकों की जानकारी
ICAR-CIWA में जेंडर, फैमिली एंड कम्युनिटी स्टडीज डिवीजन के प्रमुख डॉ. अरुण कुमार पांडा ने प्रतिनिधिमंडल को संस्थान के जेंडर आधारित शोध, विस्तार गतिविधियों और कृषि में महिलाओं की भागीदारी व सशक्तीकरण से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी। वहीं, एग्रीकल्चरल टेक्नोलॉजीज फॉर वूमेन डिवीजन के प्रमुख डॉ. सुकांत कुमार सारंगी ने संस्थान की प्रमुख वैज्ञानिक उपलब्धियों और महिलाओं के लिए विकसित तकनीकी हस्तक्षेपों के बारे में बताया।


पीआईबी टीम ने ICAR-CIWA के वैज्ञानिकों से बातचीत की और संस्थान की विभिन्न शोध एवं संस्थागत सुविधाओं का जायजा लिया। टीम ने ‘सशक्ति म्यूजियम’ का भी दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संस्थान में किए जा रहे वैज्ञानिक और विकास संबंधी कार्यों में रुचि दिखाई।
दौरे के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। इसमें वैज्ञानिकों और मीडिया प्रतिनिधियों के बीच शोध, तकनीक और कृषि में महिलाओं की भूमिका से जुड़े विषयों पर संवाद हुआ।

Have something to say? Post your comment
10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

: 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

X