गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आज स्कूल शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा टैगोर थिएटर, सेक्टर-18, चंडीगढ़ में एक भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “वंदे मातरम् के 150 वर्ष” रही, जिसमें देश की एकता, सांस्कृतिक विविधता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।