कालीबाड़ी, चंडीगढ़ में विवेक जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना की एक ऐतिहासिक मिसाल पेश की। कालीबाड़ी यूथ ब्रिगेड द्वारा प्रस्तुत इस विशेष सांस्कृतिक आयोजन ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, दर्शन और शाश्वत संदेश को प्रभावशाली ढंग से मंच पर उतारा।
‘विवेक स्फुलिंग’ शीर्षक से प्रस्तुत यह कार्यक्रम सृजनात्मक नृत्य, सजीव संगीत, नाट्य प्रस्तुति, कविता और दृश्य कला का सशक्त संगम रहा।