डिप्टी मेयर तरुणा मेहता ने आज सेक्टर 30-ए में वर्षों पुरानी और जर्जर हो चुकी सीवरेज लाइन को बदलने के लिए नई सीवरेज लाइन डालने के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर नगर निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी मौजूद रहे। डिप्टी मेयर तरुणा मेहता ने बताया कि सेक्टर 30-ए की पुरानी सीवरेज लाइन काफी समय से खराब हालत में थी, जिसके कारण बार-बार सीवरेज जाम होने, गंदा पानी सड़कों पर फैलने और बदबू जैसी गंभीर समस्याओं से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। कई कोशिशों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा था।