दादरी में भाजपा की वोट चोरी और फर्जीवाड़े के खिलाफ कांग्रेस का सशक्त प्रदर्शन
चरखी दादरी/चंडीगढ़, 25 नवंबर। कांग्रेस पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में "वोट चोर गद्दी छोड़ "अभियान के तहत पूरे हरियाणा में जाकर जनसभाएं आयोजित कर जनता को भाजपा द्वारा की जा रही वोट चोरी और फर्जी वाड़े के विषय में जागरूक कर रही है। इसी को लेकर दादरी में भी जागरूकता हेतु जनसभा का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भूपेंद्र हुड्डा की दिवंगत बहन विमला देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर एवं मौन व्रत रखकर अपने वक्तव्य की शुरुआत की। उन्होंने, हिंद की चादर, श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी दिवस को याद करते हुए वाहेगुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी की फतेह बुलाकर अपना संबोधन शुरू किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मीडिया के समक्ष खुलासा कर बताया कि किस तरह से हरियाणा में 25 लाख वोटो की हेरा फेरी की गई। फर्जी मतदाता तैयार किए गए, जीरो ऐड्रेस पर वोट बनाए गए, ब्राजील की मॉडल को भी हरियाणा का निवासी दिखा वोट पोल किया गया।