गांवों का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : कृष्ण लाल पंवार
चंडीगढ़, 25 नवंबर। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामले मंत्री श्री मनोहर लाल ने आज जिला पानीपत के मडलौडा में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार के आवास पर छह गांवों के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में गांवों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जाना और आने वाले समय में इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।