Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

हरियाणा

पार्टी हाई कमान चाहेगा तो पंचकूला महापौर का चुनाव लड़ूंगा : योगेश्वर शर्मा

Updated on Monday, December 01, 2025 00:09 AM IST

पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश्वर शर्मा का कहना है कि प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार ने पिछले पिछले कुछ सालों में विकास को नये आयाम दिये हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी ने बिना किसी भेदभाव के राज्य के हर एक विधानसभा हलके में विकास कार्य करवाये हैं।उन्होंने कहा कि पंचकूला जिले में भी काफी काम हुये हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जमीन से जुड़े नेता हैं। वह हर किसी की सुनते हैं और वह ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्हें कोई भी अपनी समस्या लेकर आसानी से मिल सकता है।
आज यहां पत्रकारों से बात करते हुए योगेश्वर शर्मा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दे रही है, जिसके तहत प्राथमिक से लेकर विशेषज्ञ स्तर तक चिकित्सा ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि यह राष्ट्र के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले समय में होने वाले नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और महापौर सहित बहुमत के साथ निगम में दोबारा सत्ता में आयेगी। क्योंकि पिछले पांच सालों में नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के अभूतपूर्व कार्य करवाये गये है। एक सवाल के जवाब में योगेश्वर शर्मा ने कहा कि अगर पार्टी हाइकमान चाहेगा तो वह पंचकूला महापौर का चुनाव अवश्य लड़ेंगे। सरकार की ओर से जल्द ही इलाके को मेडिकल कालेज की सुविधा भी मिल जायेगी। इसके लिए जमीन भी उपलब्ध करवा दी गई है। इस उपलक्ष्य पर उनके साथ भाजपा नेत्री बेनू राव सतीश कुमार योगी मथुरिया एवं तरुण कुमार मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

: जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

: त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

: छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

: नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

: पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

: हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

: पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

: अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

X