पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश्वर शर्मा ने हरियाणा प्रदेश के संगठन महामंत्री फनिंद्र नाथ शर्मा से मुलाकात की। योगेश्वर शर्मा ने अपने साथियों के साथ शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर फनिन्द्र नाथ को सम्मानित किया । शिष्टाचारवश हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने फनिंद्र नाथ शर्मा से हरियाणा व पंचकूला के अहम मुद्दों पर चर्चा की तथा उन्हें ताजा राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया। योगेश्वर शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया की भविष्य में अगर उन्हें कोई भी जिम्मेदारी दी जाती है तो उसका निर्वाह वो पूर्ण रूप से करेंगे। शर्मा ने कहा कि आने वाले महापौर के चुनाव में उनकी समस्त टीम भाजपा के प्रचार में तन मन धन से सम्मिलित होगी।
फनिन्द्र नाथ ने भी उन्हें आश्वस्त किया की आगामी चुनावों में पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और आने वाला मेयर भाजपा का ही होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा के साथ है एवं हरियाणा सरकार भी जनता के प्रति अपने सभी वादों एवं जिम्मेवारियों को पूरी तरह से निर्वाह कर रही है।इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेत्री बेनू राव, तरुण कुमार सतीश कुमार एवं योगी मथोरिया उपस्थित रहे।