Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

हरियाणा

AI विकसित भारत 2047 की यात्रा में देगा महत्वपूर्ण योगदान: IISF 2025 में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

Updated on Tuesday, December 09, 2025 01:03 AM IST

पंचकुला,   केंद्रीय मंत्री (विद्युत मंत्रालय और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय)  मनोहर लाल ने भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) 2025 के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने विकसित भारत 2047 की यात्रा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

विकास के लिए AI: एक रूपांतरकारी लेकिन संवेदनशील तकनीक 

मनोहर लाल ने कहा कि AI के माध्यम से भविष्य में नवाचार, स्टार्टअप और कौशल विकास इत्यादि को मिलेगी, लेकिन इसका जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “AI अच्छा सर्वेंट है लेकिन बैड मास्टर”। उन्होंने समस्या समाधान, डेटा विश्लेषण, जेनेटिक्स, ऊर्जा प्रबंधन और आवास तकनीकों में AI की संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि उभरती तकनीकें नए रोजगार पैदा करेंगी और माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप आर्थिक उत्पादकता बढ़ाएंगी।

भारत की वैज्ञानिक यात्रा का उत्सव

केंद्रीय मंत्री ने बचपन के विज्ञान प्रदर्शनों की अपनी व्यक्तिगत यादें साझा कीं और कहा कि जिज्ञासा-आधारित प्रयोग अक्सर बड़े आविष्कारों की नींव बनते हैं। उन्होंने सर आइज़क न्यूटन और ग्रामीण नवप्रवर्तक धर्मवीर कांबोज़ की यात्राओं का उल्लेख करते हुए सवाल पूछने की शक्ति को उजागर किया।  मनोहर लाल ने भारत की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राचीन दूरसंचार के सिद्धांतों से लेकर चंद्रयान मिशनों और डिजिटल तकनीकों तक, जिन्होंने “दुनिया को हमारी हथेली में समेट दिया है।”


मंत्री महोदय ने अपने मंत्रालयों में AI-आधारित पहलों का उल्लेख किया, जिनमें स्मार्ट मीटरिंग, ऊर्जा-कुशल प्रणालियाँ और जलवायु-अनुकूल आवास डिज़ाइन शामिल हैं। उन्होंने नई तकनीकों के प्रति जनता में विश्वास, पारदर्शिता और जागरूकता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, विज्ञान भारती, भाग लेने वाले संस्थानों और सभी आयोजकों को IISF 2025 की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने उद्योग, अकादमिक जगत, वैज्ञानिकों, स्टार्टअप और छात्रों के बीच सहयोग की सराहना की और कहा कि ऐसी साझेदारी भारत को वैज्ञानिक नवाचार में अग्रणी बनाने में मदद करेगी।

भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों का प्रदर्शन

अंतरिक्ष विभाग के सचिव और इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने हाल की प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 57 भारतीय उपग्रह लगभग 50 अनुप्रयोगों का समर्थन कर रहे हैं और आने वाले वर्षों में यह संख्या तीन गुना बढ़ जाएगी। उन्होंने AI-सक्षम प्रणालियों, नई प्रोपल्शन तकनीकों और अगली पीढ़ी के पेलोड्स में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला और कहा कि आदित्य-1 शानदार प्रदर्शन कर रहा है। 63 वर्षों की भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों और भविष्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं को दर्शाता हुआ नौ मिनट का विशेष वीडियो भी साँझा किया।

इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें अंतरिक्ष विभाग के सचिव और इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन; विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सचिव  प्रवीण रामदास; IITM के निदेशक डॉ. सूर्यचंद्र ए. राव; CSIR-CSIO के निदेशक डॉ. शांतनु भट्टाचार्य; पूर्व DRDO DRDL निदेशक डॉ. प्रहलाद राम राव; प्रो. रीतम घोष; प्रो. गौरव वर्मा; पंजाब विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य और अन्य प्रतिष्ठित अतिथि शामिल थे।

CSIR-CSIO के निदेशक डॉ. शांतनु भट्टाचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया और स्वागत भाषण दिया। सत्र का समापन IITM पुणे के डॉ. सचिन घुड़े द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिन्होंने IISF 2025 की सफलता में योगदान देने वाले सभी अतिथियों, वक्ताओं, आयोजकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

केंद्रीय मंत्री  मनोहर लाल ने विशेषज्ञ पैनल चर्चाओं में भी भाग लिया, छात्रों और शोधकर्ताओं से बातचीत की, और सरकारी विभागों, वैज्ञानिक संस्थानों और नवप्रवर्तकों द्वारा स्थापित स्टॉलों का अवलोकन किया।

Have something to say? Post your comment
जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

: जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

: त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

: छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

: नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

: पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

: हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

: पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

: अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

X