Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

हरियाणा

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पंचकूला के मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल का किया निरीक्षण

Updated on Thursday, December 11, 2025 00:28 AM IST

 

पंचकूला,  हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज पंचकूला स्थित मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल का दौरा कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी  मित्रा घोष भी उपस्थित रहीं। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों से बातचीत कर अस्पताल में प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों, बुनियादी ढांचे और विशेषज्ञ सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली । विशेष रूप से हड्डी रोग उपचार, पुनर्वास और आघात प्रबंधन के क्षेत्र में उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की सराहना की।

राज्यपाल ने प्रथम तल पर स्थित ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध उपकरणों की जानकारी ली। ऑपरेशन थियेटर में ओटी टेबल और सीआरएम मशीन की आवश्यकता पर उन्होंने अस्पताल की निदेशक डॉ. रानी सिंह को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक उपकरणों के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके अलावा, मरीजों की सुविधा के लिए स्ट्रेचर लिफ्ट लगाने तथा इसके लिए जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में मरीजों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए वेटिंग एरिया में पर्याप्त संख्या में एसी लगाने की व्यवस्था की जाए। सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए राज्यपाल ने निर्देश दिया कि पुरुष एवं महिला शौचालयों की प्रतिदिन साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने अस्पताल प्रबंधन को आश्वासन दिया कि समाज सेवा के उनके प्रयासों में लोक भवन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों के समर्पण की सराहना की।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव  डी. के. बेहरा, उपायुक्त  सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त  सृष्टि गुप्ता, अस्पताल की निदेशक डॉ. रानी सिंह, एसडीएम  चंद्रकांत कटारिया सहित अस्पताल के डॉक्टर एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

 

Have something to say? Post your comment
जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

: जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

: त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

: छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

: नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

: पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

: हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

: पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

: अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

X