Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

हरियाणा

बरवाला मार्किट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन देशराज पोसवाल ने ली शपथ

Updated on Monday, December 15, 2025 00:40 AM IST

पंचकूला : बरवाला मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन देशराज पोसवाल ने रविवार को बरवाला अनाज मंडी में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की। मार्केट कमेटी के सचिव सुरेन्द्र ढाडां ने चेयरमैन देशराज पोसवाल का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

अपने संबोधन में चेयरमैन देशराज पोसवाल ने कहा कि किसानों और व्यापारियों के हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मार्केट कमेटी को पारदर्शी, सुविधाजनक और किसान-हितैषी बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही मंडी में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और विकास कार्यों को गति देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस अवसर पर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने नवनिर्वाचित चेयरमैन देसराज पोसवाल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मार्केट कमेटी जैसी संस्थाएं केवल प्रशासनिक इकाइयाँ नहीं होतीं, बल्कि वे किसानों और व्यापारियों के विश्वास का केंद्र होती हैं। उन्होंने कहा कि मंडी व्यवस्था जितनी अधिक पारदर्शी, सशक्त और संवेदनशील होगी, उतना ही किसान आत्मनिर्भर बनेगा।
सांसद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की धुरी माना गया है। मंडियों का आधुनिकीकरण, फसलों की बेहतर कीमत और सुविधाजनक व्यवस्थाएँ इसी दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि जनता का विश्वास किसी भी जिम्मेदारी को और अधिक मजबूत बनाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि चेयरमैन पोसवाल को मिला व्यापक जनसमर्थन विकास कार्यों के रूप में परिलक्षित होगा और मंडी में अनुशासन, पारदर्शिता तथा किसान हित सर्वोपरि रहेंगे।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने नवनियुक्त चेयरमैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Have something to say? Post your comment
जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

: जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

: त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

: छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

: नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

: पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

: हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

: पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

: अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

X