पंचकूला हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सेक्टर-4 स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल के अध्यापकों द्वारा बच्चों को करवाए गए कार्य को स्वयं चैक किया और बच्चों से अध्यापकों के व्यवहार के बारे विस्तार से जानकारी ली। प्रो असीम घोष ने विद्यालय के प्रांगण को साफ सुथरा व सौंदर्यकरण के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 2 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। राज्यपाल ने इसके उपरांत स्कूल में मिड-डे-मिल व पेयजल की भी जांच की उन्होनंे स्कूल में लड़के और लड़कियों के शौचालय को भी बारिकी से जांचा व छत पर चढकर पानी की निकासी व सीलन का भी निरीक्षण किया। राज्यपाल ने जिला शिक्षा अधिकारी को मिड-डे-मिल, पेयजल, शौचालय व छत को दुरूस्त करने के निर्देश दिए ताकि बच्चों को पोष्टिक खाना खिलाकर सुरक्षा व उनके स्वास्थ्य को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होनंे कहा कि 1 लाख रुपये क्लास रूम के सौंदर्यकरण के लिए 50 हजार, शौचालय को दुरूस्त व पेयजल व आॅरो के लिए 50 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होनंे बच्चों के अभिभावकोें से अपील की कि वे निरीक्षण करें कि ये 2 लाख रुपये अच्छी तरीके से शौचालय, पेयजल व्यवस्था व क्लास रूम पर ही खर्च किए है या नहीं। यदि कोई त्रुटि लगे तो अभिभावक सीधे राज्यपाल भवन में पत्रव्यवहार के माध्यम से या स्वयं आकर उनसे इसका फीडबैक दें सकते है।
हरियाणा के राज्यपाल व उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष ने इस अवसर पर बच्चों से प्रश्न भी पूछे और उनका उचित उत्तर पाकर बच्चों को चाॅकलेट भी वितरित की। स्कूल के प्रांगण में प्रो. असीम घोष ने जिन बच्चों का जन्म दिन दिसंबर माह में आता है, उन बच्चों का केक काटकर व बच्चों को केक खिलाकर जन्म दिवस मनाया। बालिकाओं ने भी राज्यपाल व उनकी धर्मपत्नी को केक खिलाकर उनके साथ अपने जन्म दिवस की खुशियां मनाई।
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम घोष ने इसके उपरांत रामगढ स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल का भी दौरा किया व बच्चों की कक्षाओं, शौचालय, पेयजल, मिड-डे-मिल में बने खाने को भी चैक किया। राज्यपाल ने विद्यालय के प्रांगण को साफ सुथरा व सौंदर्यकरण के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 2 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने बच्चों की हैंड राईटिंग व काॅपियों को भी बारिकी से जांचा व उनसे प्रश्न भी पूछे, अध्यापक आपको कैसा पढ़ाते है। उन्होंने उपायुक्त व जिला शिक्षा अधिकारी को पेयजल, मिड-डे-मिल, शौचालय को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।
हरियाणा के राज्यपाल ने स्कूल के बाहर बच्चों की सुरक्षा के लिए तालाब की बाउंडरी वाॅल जल्द से जल्द बनाने के नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए। राज्यपाल ने स्कूल में आए अभिभावकों से भी बातचीत की और उन्हें 2 लाख रुपये की राशि से हुए कार्य की निगरानी कर उन्हें फीडबैक देने के निर्देश दिए।
प्रो असीम घोष ने कहा कि बच्चें किसी भी देश व प्रदेश के भविष्य होते है। उनको अच्छी शिक्षा मिले, ये सरकार का दायित्व भी है और नैतिक कत्र्तव्य भी है। उन्होंने आगे कहा कि इन्ही बच्चों में से डाॅक्टर, इंजीनियर, साईंसटिस व बडे-बडे राजनैतिक पदों पर कार्य करने वाले राजनेता निकलेंगे। इन्ही स्कूलों से बच्चों का चरित्र बनेगा व अनुशासन में रहना भी सीखेंगे। प्रो. असीम घोष ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपायुक्त सतपाल शर्मा, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक, डीईईओ सुमन कुमारी, स्कूल की प्रिंसीपल व हैंड टीचर सहित अन्य अध्यापकगण व अभिभावक उपस्थित थे।