Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

हरियाणा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 24 दिसंबर को पंचकूला दौरे पर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ कई अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Updated on Monday, December 22, 2025 01:20 AM IST

पंचकूला,  केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री  अमित शाह 24 दिसंबर को पंचकूला के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के साथ अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने पंचकूला में केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पंचकूला के उपायुक्त सतपाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

डॉ. अमित अग्रवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के मद्देनज़र विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों का भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन तथा संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्व पूर्ण करें। उन्होंने कार्यक्रमों के दौरान सुगम यातायात एवं वाहनों के पार्किंग की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

अपने पंचकूला दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘साहिबजादों को नमन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इससे पूर्व वे इंद्रधनुष ऑडिटोरियम परिसर में वीर बाल दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

इसके अतिरिक्त,  अमित शाह सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में पुलिस पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे तथा जवानों को संबोधित करेंगे। वे एमडीसी सेक्टर-1, पंचकूला स्थित अटल पार्क में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा पंचकमल में उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इसी दिन  अमित शाह एक मेगा रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करेंगे। इसके साथ ही वे इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित मेगा कोऑपरेटिव कॉन्फ्रेंस में भी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त  सृष्टि गुप्ता, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन)  वर्षा खंगवाल, डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक  मनप्रीत सिंह सूदन, मुख्यमंत्री के ओएसडी  विवेक कालिया, ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह, एसडीएम कालका  संयम गर्ग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी  मानव मलिक, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त  गौरव चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

: जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

: त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

: छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

: नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

: पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

: हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

: पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

: अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

X