Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

हरियाणा

विरासत प्रदर्शनी से जीवंत हो उठी गांव की संस्कृति : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जारी किया विरासत का ब्रोशर

Updated on Monday, December 22, 2025 01:30 AM IST

पंचकूला : स्वदेशी जागरण मंच की ओर से आयोजित किए गए दस दिवसीय स्वदेशी महोत्सव 2025 में विरासत दि हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र द्वारा लगाई गई विरासत सांस्कृतिक प्रदर्शनी को देखकर हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि विरासत सांस्कृतिक प्रदर्शनी अपने आप में अद्भुत है इसके माध्यम से स्वदेशी का संदेश हजारों लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में हरियाणा की संस्कृति को जिस तरीके से प्रस्तुत किया गया है वह अपने आप में अद्भुत अनूठी एवं निराली है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी समय की मांग है आज पूरा हरियाणा नहीं पूरा राष्ट्र स्वदेशी के साथ एक साथ खड़ा है। देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी का जो संदेश दिया है उसे संपूर्ण भारत में जहां एक और राष्ट्रीय एकता का संदेश गया है वहीं पर दूसरी ओर भारत के उत्पादों को ही लोग खरीद कर पूरे देश को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विरासत का ब्रोशर भी जारी किया। इस मौके पर विरासत के प्रभारी डॉक्टर महावीर सिंह पुनिया एवं स्वदेशी मेला के संयोजक  राजेश गोयल ने मुख्यमंत्री को समृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया । स्वदेशी मेला के संयोजक राजेश गोयल ने बताया कि पर्यटकों में हरियाणा की सांस्कृतिक प्रदर्शनी के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस प्रदर्शनी में लोक सांस्कृतिक तरीके से विषय-वस्तुओं को जिस स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है उससे स्वदेशी मेले में स्वदेशी गांव की झलक जीवंत हो उठी है।

उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में 100 से अधिक पुरानी बैलगाड़ी, दोघड उठाई हुई हरियाणवी महिला, चक्की चलाती हुई महिला, ओखल कूटती हुई महिला, 100 साल पुराना देशी नलका, हाथ से चलाने वाला गंडासा ऐसे शेल्फी प्वाईंट हैं जो पर्यटकों को खूब भा रहे हैं। पर्यटक इनके साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हो रहे हैं। उधर विरासत हेरिटेज विलेज के संयोजक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि स्वदेशी मेला में विरासत की ओर से भव्य सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है इस आयोजन में मीडिया चौपाल सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मीडिया चौपाल में आज राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया , स्वदेशी के राष्ट्रीय सह संगठक सतीश सहित अनेक महान विभूतियों ने पॉडकास्टिंग चौपाल में मीडिया के माध्यम से हरियाणा एवं भारत के लोगों को स्वदेशी का संदेश दिया । इस मौके पर डॉक्टर महा सिंह पूनिया ने बताया कि हरियाणा की विरासत सांस्कृतिक प्रदर्शनी में पगड़ी के विविध स्वरूप यहां पर देखने को मिल रहे हैं। चौपाल का दृश्य जिसमें दादा-पोता चारपाई पर बैठे हुए हैं विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इसके साथ ही यहां पर हरियाणा की कृषि संस्कृति से जुड़ी हुई विषय-वस्तुएं जिनमें प्राचीन हल, खेतों में प्रयोग की जाने वाली बैलों की गोडी, कूंए में प्रयोग किए जाने वाले डोल, किसान द्वारा अनाज को मापने के मापक, बीज बीजने के लिए प्रयोग किए जाने वाले ओरने, पशुओं के गले की लकड़ी की घंटियां, किसानी संस्कृति में उपयोग होने वाली 70 साल से अधिक पुरानी जेली व टांगलियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इसके साथ ही लुगदी के बने बोहिये तथा दो सौ साल पुराने बर्तन भी सबके लिए कौतुहल का कारण बने हुए हैं।

Have something to say? Post your comment
जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

: जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

: त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

: छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

: नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

: पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

: हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

: पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

: अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

X