Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

हरियाणा

स्वदेशी महोत्सव 2025 में CBC द्वारा चित्र प्रदर्शनी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Updated on Wednesday, December 24, 2025 21:21 PM IST

 

पंचकूला,सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) द्वारा स्वदेशी महोत्सव 2025 के अवसर पर आयोजित मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में आज चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह प्रदर्शनी परेड ग्राउंड, सेक्टर-5, पंचकूला में आयोजित की जा रही है, जिसमें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विगत 11 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों को “विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष” की थीम के अंतर्गत प्रदर्शित किया गया है। आज प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में आगंतुकों की उपस्थिति दर्ज की गई, जिससे आयोजन स्थल पर अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
चित्रकला प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में रचनात्मकता के साथ-साथ सरकारी योजनाओं एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वच्छता, विकास और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र प्रस्तुत किए।
आज प्रदर्शनी के दौरान कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी भ्रमण किया और प्रदर्शनी की सराहना की। इस अवसर पर शीनम जैन, सहायक निदेशक, केंद्रीय संचार ब्यूरो, मंजीत, आईआईएस, (JGB) तथा दीपक दहिया, बलवंत फील्ड प्रचार सहायक (FPA), केंद्रीय संचार ब्यूरो उपस्थित रहे।
उपस्थित अधिकारियों ने प्रदर्शनी में आए आमजन को विभिन्न स्टॉलों का वॉकथ्रू कराया तथा सूचना पैनलों, डिजिटल डिस्प्ले, एलईडी स्क्रीन और दृश्य-श्रव्य माध्यमों के माध्यम से प्रदर्शित की जा रही योजनाओं एवं उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। आम नागरिकों ने भी रुचि के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया और योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
केंद्रीय संचार ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनी को लगातार अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और यह 26 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन आमजन के लिए खुली रहेगी।

Have something to say? Post your comment
जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

: जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

: त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

: छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

: नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

: पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

: हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

: पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

: अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

X