Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

हरियाणा

केंद्रीय संचार ब्यूरो, चंडीगढ़ की प्रदर्शनी बनी स्वदेशी महोत्सव में आकर्षण का केंद्र, सफलतापूर्वक संपन्न

Updated on Saturday, December 27, 2025 01:13 AM IST

 

पंचकूला,  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) द्वारा स्वदेशी महोत्सव 2025 के अवसर पर परेड ग्राउंड, सेक्टर-5, पंचकूला में आयोजित मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रदर्शनी के दौरान आयोजित विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों को विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों से उत्साहपूर्ण सहभागिता प्राप्त हुई। “विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष” की थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं विगत 11 वर्षों की उपलब्धियों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी अवधि के दौरान भारी फुटफॉल दर्ज किया गया, जिससे आमजन में सरकारी योजनाओं के प्रति बढ़ती जागरूकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

प्रदर्शनी के अंतर्गत ‘वंदे मातरम् के 150 साल’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, खतौली, जिला पंचकूला के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, विकास, स्वच्छता एवं आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर आकर्षक एवं सृजनात्मक चित्र प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान, प्रधान मंत्री  नरेंद्र मोदी जी द्वारा बीर बाल दिवस के अवसर को आयोजित कार्यक्रम को भी LED वाल के माध्यम से दिखाया गया।

इसके अतिरिक्त, प्रदर्शनी स्थल पर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित एक रैंडम क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें आम नागरिकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को मौके पर ही आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे लोगों में योजनाओं के प्रति रुचि और जानकारी दोनों में वृद्धि देखने को मिली।

प्रदर्शनी के दौरान सूचना पैनलों, डिजिटल डिस्प्ले, एलईडी स्क्रीन एवं दृश्य-श्रव्य माध्यमों के माध्यम से योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कई गणमान्य व्यक्तियों एवं अधिकारियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसके प्रभावी प्रस्तुतीकरण की सराहना की।

केंद्रीय संचार ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि स्वदेशी महोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित यह प्रदर्शनी जनसंपर्क, जागरूकता एवं सहभागिता की दृष्टि से अत्यंत सफल रही तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास जारी रहेगा।

Have something to say? Post your comment
जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

: जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

: त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

: छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

: नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

: पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

: हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

: पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

: अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

X