Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

हरियाणा

शिवालिक की गोद में आयुर्वेद और आधुनिक नवाचार का समावेश

Updated on Tuesday, January 13, 2026 00:09 AM IST

 

पंचकूला-चंडीगढ़,  शिवालिक की गोद में स्थापित हो रहा राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) पंचकूला आयुर्वेदिक चिकित्सा को नई पहचान दिलाने के साथ आधुनिक नवाचार को गति दे रहा है। संस्थान की ओपीडी में हर रोज 500 से ज्यादा रोगी आयुर्वेद उपचार और पंचकर्म सेवाओं से लाभाविंत हो रहे हैं। यही नहीं, संस्थान के अस्पताल में कुल 12 बहिरंग इकाई और 100 शय्या वाली अंतरंग इकाई हैं। इसके साथ, एनआईए में बीएएमएस पाठ्यक्रम विदेशी छात्र भी आयुर्वेद की पद्धतियां सीख रहे हैं।
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर (मानद विश्वविद्यालय) के तत्वाधान में आयुष मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत माता मनसा देवी परिसर में स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला की परिकल्पना आयुर्वेद शिक्षण, प्रशिक्षण अनुसंधान, आधुनिक चिकित्सा ज्ञान और समग्र स्वास्थ्य प्रणाली केंद्र के रूप में की गई है। कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में उत्तर भारत का समग्र स्वास्थ्य सेवाओं एवं आधुनिक शैक्षणिक चिकित्सा का अनूठा केंद्र तैयार हो रहा है।
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला का शिक्षण संस्थान में बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसन एंव सर्जरी) पाठ्यक्रम के तहत देश-विदेश के विद्यार्थियों को आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय के साथ उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान कर रहा है। आधुनिक आधारभूत सरंचना, अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आयुर्वेद संस्थान में विद्यार्थी उत्कृष्ट शिक्षा एवं व्यवहारिक अनुभव प्राप्त कर रहे है। संस्थान में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी भी आयुर्वेद की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

 हर रोज पंचकर्म, ईसीजी और निशुल्क ब्लड शुगर की जांच
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला द्वारा “सर्वे भवन्तु सुखिनः” की भावना को साकार करते हुए 16 अक्टूबर 2023 से स्वास्थ्य सेवाओं में बहिरंग इकाई, पंचकर्म, ईसीजी और निशुल्क ब्लड शुगर की हर रोज जांच की जा रही है। वर्तमान में संस्थान के अस्पताल में कुल 12 बहिरंग इकाई, 100 शय्या वाली अंतरंग इकाई हैं। चिकित्सालय में रोगियों को निःशुल्क उच्च गुणवता युक्त औषधियों का वितरण किया जा रहा है। चिकित्सालय में काय-चिकित्सा, शालाक्य तंत्र (नेत्र), शालाक्य तंत्र (ईएनटी), प्रसूति तंत्र और स्त्री रोग, शल्य तंत्र, पंचकर्म, कौमारभृत्य, इमरजेंसी, स्वास्थ्यरक्षण, विष चिकित्सा, त्वक और सौंदर्य प्रसाधन अन्य ओपीडी के साथ साथ पंचकर्म थैरपी, फिजियोथेरेपी, शल्य ओटी, योगा, ईसीजी, लैब टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे की भी सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। चिकित्सालय की बहिरंग इकाई में औसत रूप से 500 रोगी दिन प्रतिदिन उच्च गुणवत्ता वाले परामर्श, चिकित्सा, पंचकर्म सेवाएं इत्यादि से लाभान्वित हो रहे हैं।

 आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है पंचकर्म कक्ष
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से भी सुसज्जित है। पंचकर्म कक्ष मे वमन, विरेचन, बस्ती, शिरोधारा, अभ्यंग आदि उपचार की सेवा उपलब्ध है। चिकित्सालय में भर्ती रोगियों के लिए प्रतिदिन निःशुल्क पंचकर्म थैरपी, फिजियोथेरेपी, ईसीजी, लैब टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, योग इत्यादि सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। अहम पहलू यह है कि बड़ी संख्या में हर रोज बड़ी संख्या में रोगी चिकित्सालय में उपचार एवं सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

: जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

: त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

: छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

: नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

: पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

: हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

: पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

: अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

X