Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

हरियाणा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पर्वतारोही मोहित मलिक ने माउंट अकोंकागुआ फतह किया

Updated on Friday, January 30, 2026 00:20 AM IST

चंडीगढ़/पंचकूला। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पर्वतारोही मोहित मलिक ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने साउथ अमेरिकन कॉन्टिनेंट की सबसे ऊँची चोटी और एशिया के बाहर दुनिया की सबसे ऊँची पर्वत चोटी अर्जेंटीना स्थित माउंट अकोंकागुआ (22,840 फीट) को सफलतापूर्वक फतह कर लिया। इस दौरान उन्होंने शिखर पर तिरंगे के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का झंडा फहराते हुए एसबीआई के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘फिट इंडिया, फिट एसबीआई’ का संदेश दिया।
माउंट अकोंकागुआ पर चढ़ाई मोहित मलिक की सात महाद्वीपों की सात सबसे ऊँची चोटियों को फतह करने की महत्वाकांक्षी मुहिम की तीसरी बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले वह अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो और यूरोपियन महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एल्ब्रस पर तिरंगा और एसबीआई का ध्वज फहरा चुके हैं।
पर्वतारोहण में मजबूत प्रशिक्षण आधार
मोहित मलिक ने पर्वतारोहण का औपचारिक प्रशिक्षण नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग, उत्तरकाशी से बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स और हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, दार्जिलिंग से एडवांस्ड माउंटेनियरिंग कोर्स के रूप में प्राप्त किया है। वर्तमान में वह स्टेट बैंक लर्निंग एंड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट, सेक्टर-14, पंचकूला में कार्यरत हैं।
देश-विदेश की कई चोटियों पर लहराया तिरंगा
माउंट अकोंकागुआ से पहले भी मोहित ने कई कठिन और तकनीकी चोटियों पर सफल चढ़ाई की है। इनमें लेह स्थित माउंट कांग्यात्से-2, हिमाचल प्रदेश का माउंट युनम और नेपाल का माउंट लोबुचे ईस्ट शामिल हैं। इन सभी अभियानों के दौरान उन्होंने तिरंगे के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का झंडा फहराकर देश और संस्थान का नाम रोशन किया।
‘फिटनेस ही सफलता की कुंजी’
मोहित मलिक का कहना है कि उन्हें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों से हमेशा प्रोत्साहन और सहयोग मिला है, जिसने उनके आत्मविश्वास को मजबूत किया। उन्होंने बताया कि वह एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एसबीआई के अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित रूप से ट्रेकिंग और पर्वतारोहण से जुड़ी जानकारी साझा करते हैं। इसका उद्देश्य मानसिक और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना है।
मोहित ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल शिखर फतह करना नहीं, बल्कि फिट और सक्रिय जीवनशैली का संदेश हर एसबीआई कर्मचारी तक पहुंचाना है। आने वाले समय में वह शेष महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों पर भी तिरंगे के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का झंडा फहराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Have something to say? Post your comment
जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

: जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

: त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

: छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

: नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

: पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

: हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

: पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

: अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

X