Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

हरियाणा

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : ज्ञानचंद गुप्ता

Updated on Saturday, February 28, 2026 00:56 AM IST

पंचकूला : सेक्टर–1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 उत्साह, ऊर्जा और प्रभावशाली विचारों से सराबोर रहा। यह आयोजन भारत सरकार के अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, पंचकूला के माध्यम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज का युवा जागरूक, ऊर्जावान और संकल्पित है, जो देश को नई दिशा देने की क्षमता रखता है। युवा केवल भविष्य नहीं, वर्तमान की शक्ति हैं, उनके इन शब्दों ने सभागार में उपस्थित प्रतिभागियों में उत्साह का संचार कर दिया।

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि युवा संसद जैसे मंच विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक परंपराओं की समझ, तार्किक चिंतन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

प्रतियोगिता में पंचकूला जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने ओजस्वी और तथ्यपूर्ण प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित किया। निर्णायक मंडल में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विनय वत्स, गवर्नमेंट कॉलेज रायपुररानी के असिस्टेंट प्रोफेसर सुनील दत्त, डॉ. जोगिंदर, सेक्टर–1 महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व प्रोफेसर डॉ. सुभाष तथा वरिष्ठ पत्रकार  राजेश मलकानिया शामिल रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके तर्क, अभिव्यक्ति शैली और विषय की गहन समझ के आधार पर किया।

प्रतियोगिता परिणामों में एम.ए. प्रथम वर्ष के छात्र मोंटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान बी.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र दृश्य चंदेल ने हासिल किया, जबकि तृतीय स्थान पत्रकारिता विभाग के छात्र अंकुश को प्राप्त हुआ। चौथे स्थान पर गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज फॉर विमेंस की बी.ए. अंतिम वर्ष की छात्रा खुशी रहीं और पांचवां स्थान सेक्टर–1 कॉलेज की छात्रा भूमिप्रिया ने प्राप्त किया।

ये सभी विजेता प्रतिभागी हरियाणा विधानसभा में आयोजित होने वाली आगामी राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में पंचकूला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला स्तरीय युवा संसद के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए तथा आयोजन की सफलता के लिए सभी अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Have something to say? Post your comment
जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

: जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

: त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

: छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

: नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

: पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

: हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

: पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

: अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

X