Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

हरियाणा

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा पांच दिवसीय आयोजन शुरू

Updated on Monday, March 23, 2026 01:09 AM IST

पिंजौर/पंचकूला, पिंजौर स्थित व्हाइट कैसल पैलेस में रविवार को दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, चंडीगढ़ द्वारा पांच दिवसीय श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। कथा के प्रथम दिन संस्थान के संस्थापक श्री आशुतोष महाराज की शिष्या व कथा व्यास साध्वी संयोगिता भारती ने राम जन्म प्रसंग का भावपूर्ण व्याख्यान किया। उन्होंने प्रभु श्री राम की लीलाओं को मानव जीवन के लिए महान पथ-प्रदर्शक बताया।

साध्वी संयोगिता भारती ने कहा कि जिस प्रकार प्रभु के प्राकट्य से अयोध्या आनंदित हो उठी थी, उसी प्रकार जब मनुष्य के अंत:करण में ईश्वर का बोध होता है, तो उसका संपूर्ण जीवन आनंदमय हो जाता है। उन्होंने प्रभु की प्रत्येक लीला को रहस्यात्मक बताते हुए प्रेरणा दी कि राम का जीवन केवल पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि जीने के लिए है।

पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव पर जताई चिंता


संस्कारों से ही बनेंगे ध्रुव और प्रह्लाद
कथा व्यास ने नामकरण संस्कार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजा दशरथ ने अपने पुत्रों का नामकरण गुरु वशिष्ठ से करवाया था, जो हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने वर्तमान समय में समाज पर बढ़ते पाश्चात्य प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज नामकरण संस्कार में न तो गुरुओं की सलाह ली जाती है और न ही नामों के अर्थ पर ध्यान दिया जाता है। इसी का परिणाम है कि नई पीढ़ी में बड़ों के प्रति सम्मान कम हो रहा है। उन्होंने जोर दिया कि बच्चों को ध्रुव और प्रह्लाद जैसे महान भक्त बनाने के लिए हमें पुनः अध्यात्म आधारित संस्कृति से जुड़ना होगा।

भजनों पर झूमे श्रद्धालु, गणमान्य रहे मौजूद
कथा के दौरान साध्वी मंजीत भारती, मनप्रीत भारती और हिमाक्षी भारती ने सुमधुर भजनों का गायन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कालका व्यापार मंडल के वाइस चेयरमैन योगेश गोयल, नरेश मंगला, खेड़ा मंदिर कीर्तन मंडली (मॉडल टाउन), मृणाल चौधरी, स्टेट अफेयर्स एंड एनवायरनमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन डॉ. हरीश शर्मा, जोगिंदर गोयल और पूनम गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी। प्रथम दिन की कथा का समापन पावन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। यह कथा प्रतिदिन सायं 5:30 से रात्रि 8:00 बजे तक चलेगी।

Have something to say? Post your comment
जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

: जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

: त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

: छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

: नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

: पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

: हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

: पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

: अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

X