Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

हरियाणा

पंचकूला में 1 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से विकसित 6 अमृत सरोवरों का उद्घाटन

Updated on Thursday, July 02, 2026 00:22 AM IST

पंचकूला,  हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  कृष्ण कुमार बेदी ने आज लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित अमृत सरोवरों के जिलास्तरीय उद्घाटन समारोह में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत जिला पंचकूला में 1 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से विकसित 6 अमृत सरोवरों का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर कालका की विधायक  शक्ति रानी शर्मा, उपायुक्त सतपाल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त  निशा यादव, पुलिस उपायुक्त  सृष्टि गुप्ता, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष  ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर  शाम लाल बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल तथा हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के अध्यक्ष  जसमेर सिंह बंजारा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इससे पहले , हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ की अनाज मंडी में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह से वर्चुअल माध्यम द्वारा प्रदेशभर में 325 अमृत सरोवरों का लोकार्पण किया। इनमें जिला पंचकूला के 6 अमृत सरोवर भी शामिल हैं।

लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिलास्तरीय समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  कृष्ण कुमार बेदी ने अन्य गणमान्य अतिथियों एवं अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी का नारायणगढ़ से प्रसारित लाइव संबोधन भी सुना।

समारोह को संबोधित करते हुए  कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हरियाणा सरकार ग्रामीण विकास, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन की दिशा में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत ग्राम तालाबों के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ जल संरक्षण, भू-जल पुनर्भरण तथा सामुदायिक उपयोगिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उन्होंने प्रदेश में 325 अमृत सरोवरों के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सरोवरों का विकास विभिन्न जिलों में ग्रामीण परिवेश के सुधार, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा जनसुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से किया गया है।

कैबिनेट मंत्री  कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि पंचकूला जिले में जिन 6 अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया गया है, उनमें 21.29 लाख रुपये की लागत से ग्राम नवागांव (ब्लॉक बरवाला) स्थित बसंती माला जोहड़ (गोगा माड़ी के निकट), 29.90 लाख रुपये की लागत से ग्राम जोहलूवाल (ब्लॉक पिंजौर) स्थित जोहलूवाल तालाब, 25.64 लाख रुपये की लागत से ग्राम खेड़ांवाली (ब्लॉक पिंजौर) स्थित खेड़ांवाली तालाब, 27.47 लाख रुपये की लागत से ग्राम खेड़ांवाली स्थित खेड़ांवाली लेही तालाब, 24.30 लाख रुपये की लागत से ग्राम ठाने की सेर (ब्लॉक पिंजौर) स्थित जोहड़, तथा 39.92 लाख रुपये की लागत से ग्राम बरोना कलां (ब्लॉक रायपुर रानी) में पब्लिक हेल्थ ट्यूबवेल के निकट स्थित तालाब शामिल हैं। इन सभी अमृत सरोवरों के आसपास बैठने के लिए बैंच और लाईटिंग की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि ये सभी अमृत सरोवर ग्रामीण समुदाय के लिए महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों के रूप में कार्य करेंगे तथा पंचकूला सहित पूरे हरियाणा में सतत ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और जल संसाधन प्रबंधन के उद्देश्यों को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में उपायुक्त  सतपाल शर्मा ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  कृष्ण कुमार बेदी को पौधा भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। अतिरिक्त उपायुक्त  निशा यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला पंचकूला में विकसित 6 अमृत सरोवरों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

इस अवसर पर एसडीएम पंचकूला  चंद्रकांत कटारिया, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी  संजय टांक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी  विशाल पराशर, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता  शिव कुमार भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

: जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

: त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

: छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

: नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

: पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

: हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

: पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

: अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

X