Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

हरियाणा

जींद में पीएम मोदी ने 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास, देश को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात

Updated on Friday, July 17, 2026 23:46 PM IST

जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को राष्ट्र को समर्पित करते हुए कहा कि आज जींद और हरियाणा ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की हाइड्रोजन ट्रेन पूरी तरह प्रदूषण मुक्त है और 'मेक इन इंडिया' की बड़ी सफलता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है और 10 डिब्बों के साथ 3,200 हॉर्सपावर की क्षमता रखती है।
उन्होंने कहा कि बेहतर रेल और सड़क संपर्क से विकास की रफ्तार कई गुना बढ़ती है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य, रेलवे, सड़क और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। साथ ही भिवानी और नारनौल में नए चिकित्सा संस्थानों को भी राष्ट्र को समर्पित किया गया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय रेल का लगभग 99 प्रतिशत नेटवर्क विद्युतीकृत हो चुका है और हाइड्रोजन तकनीक भारत को हरित परिवहन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी। उन्होंने कहा कि इससे हरियाणा के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
खेलों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने नई 'खेलो भारत' नीति तैयार की है। 'खेलो इंडिया' और 'टॉप्स' जैसी योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने युवाओं से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों और 2036 ओलंपिक को ध्यान में रखकर तैयारी करने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं का भी जिक्र करते हुए कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत हरियाणा के किसानों को हजारों करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई विकास परियोजनाएं हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेंगी।

Have something to say? Post your comment
जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

: जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

: त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

: छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

: नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

: पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

: हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

: पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

: अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

X