Saturday, 21 November 2026
BREAKING
• गांधीधाम से पंजाब तक दोतरफा माल ढुलाई सर्किट बनाने की तैयारी • नगर निगम चुनाव-2026 : निगम चुनाव के लिए सोशल मीडिया पर भाजपा की तैयारी • चंडीगढ़ कार्निवल-2026: लेजर वैली में सजा संस्कृति और कला का रंगीन संसार • चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का बिगुल बजा, 23 दिसंबर को मतदान • मालिकाना हक के नाम पर लाखों की वसूली गरीबों के साथ मजाक : विजयपाल सिंह • मलोया समारोह में ऐतिहासिक फैसलों की बौछार: 50 हजार परिवारों को फ्रीहोल्ड अधिकार, किराये में राहत और कर्मचारियों के लिए बड़े ऐलान • पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने की घोषणा से चंडीगढ़ में खुशी की लहर, भाजपा के प्रयास रंग लाए: जीतेन्द्र मल्होत्रा • बुडैल में 1.04 करोड़ के विकास कार्यों का मेयर सौरभ जोशी ने रखा नींव पत्थर • पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने की घोषणा पर सेक्टर-30 में जश्न, नरेश अरोड़ा के नेतृत्व में निकली रैली • भाजपा ने 2024 में जनता से किया मालिकाना हक़ का वादा निभाया : देवशाली

हरियाणा

गांधीधाम से पंजाब तक दोतरफा माल ढुलाई सर्किट बनाने की तैयारी

Updated on Saturday, November 21, 2026 00:19 AM IST

चंडीगढ़,  उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने गांधीधाम और उत्तर हरियाणा व पंजाब के बीच दोतरफा माल ढुलाई सर्किट विकसित करने का प्रस्ताव रखा है। चंडीगढ़ में सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (सीडब्ल्यूसी) की ओर से आयोजित ट्रेड मीट-2026 में मंडल ने इस योजना की जानकारी दी। इसका उद्देश्य मालगाड़ियों की खाली वापसी रोकना और कारोबारियों को किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।

दोनों दिशाओं में होगी माल की ढुलाई

प्रस्ताव के अनुसार, गांधीधाम से उत्तर हरियाणा और पंजाब में लकड़ी पहुंचाई जाएगी, जबकि वापसी में यहां से चावल गांधीधाम भेजा जाएगा। इससे दोनों दिशाओं में माल ढुलाई सुनिश्चित होगी और रेलवे के वैगनों का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा।

रेलवे के अनुसार, एक मालगाड़ी करीब 55 से 60 ट्रकों के बराबर सामान ले जा सकती है। इससे परिवहन लागत और डीजल की खपत घटेगी। साथ ही सड़कों पर वाहनों का दबाव और कार्बन उत्सर्जन भी कम होगा।

लुधियाना में चार निजी माल टर्मिनल

अंबाला मंडल के प्रतिनिधियों ने बताया कि लुधियाना के ड्राई पोर्ट क्षेत्र में अडानी लॉजिस्टिक्स, हिंद टर्मिनल, प्रिस्टीन लॉजिस्टिक्स और पंजाब लॉजिस्टिक्स सहित चार निजी माल टर्मिनल हैं। चालू वित्त वर्ष में करीब 5,000 टीईयू प्रीमियम गुणवत्ता वाले चावल मुंद्रा और चेन्नई बंदरगाह क्षेत्रों तक पहुंचाए गए हैं।

मंडल के आठ जिलों में कुल 18 निजी साइडिंग, निजी माल टर्मिनल और गति शक्ति कार्गो टर्मिनल हैं। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के 16 जिलों में 42 माल शेड हैं। मंडल खाद्यान्न, विशेषकर चावल और गेहूं की ढुलाई में भी अहम भूमिका निभाता है।

रेलवे ने कारोबारियों को मालगाड़ियों की योजना बनाने, टर्मिनल व्यवस्था और गांधीधाम व अहमदाबाद मंडलों के साथ समन्वय में सहयोग का भरोसा दिया है। कारोबारियों से दोनों दिशाओं में पर्याप्त माल उपलब्ध कराने और साप्ताहिक व मासिक लोडिंग कार्यक्रम साझा करने की अपील की गई है।

Have something to say? Post your comment
अम्बाला मण्डल से दीपावली और छठ पर्व के दौरान 19.50 लाख यात्रियों ने की रेल यात्रा, पूर्वी राज्यों के लिए चले विशेष ट्रेनों के फेरे

: अम्बाला मण्डल से दीपावली और छठ पर्व के दौरान 19.50 लाख यात्रियों ने की रेल यात्रा, पूर्वी राज्यों के लिए चले विशेष ट्रेनों के फेरे

जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

: जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

: त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

: छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

: नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

: पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

: हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

: पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

X