पंजाब लोक भवन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का जीवंत प्रतीक बन गया, जहां “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना के अंतर्गत सिक्किम, गोवा एवं तेलंगाना का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह अवसर भारत की समृद्ध विरासत, एकता एवं सांस्कृतिक विविधता का सुंदर प्रतिबिंब था।कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं संघ राज्य क्षेत्र चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।