सीनियर सिटिज़न्स वेलफेयर सोसाइटी, सेक्टर 42 ने अपनी मासिक बैठक के अंतर्गत स्वास्थ्य पर 12वां विशेष व्याख्यान (हेल्थ टॉक) का सफल आयोजन आईएमए भवन, सेक्टर 35-बी, चंडीगढ़ में किया। यह आयोजन वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक कल्याण के प्रति सोसाइटी की सतत प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। इस अवसर पर मुख्य विषय प्रस्तुति डॉ. पवन कंसल, एमडी (मेडिसिन), प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ एवं अध्यक्ष, आईएमए चंडीगढ़ चैप्टर द्वारा दी गई। डॉ. कंसल पूर्व में गवर्नमेंट हॉस्पिटल, सेक्टर 16, चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।