त्वचा पर सफेद दाग (विटिलिगो) को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों और भेदभाव को खत्म करने का संदेश देते हुए पीजीआईएमईआर में गुरुवार को विश्व विटिलिगो दिवस-2026 की शुरुआत हुई। "फ्रॉम स्टिग्मा टू स्ट्रेंथ" थीम पर आयोजित कार्यक्रम में भारत और विदेशों से आए करीब 300 विटिलिगो मरीज, उनके परिजन, चिकित्सक और विशेषज्ञ शामिल हुए। पूरे आयोजन का केंद्रबिंदु यह संदेश रहा कि विटिलिगो संक्रामक नहीं है और इससे प्रभावित लोगों को समाज में समान सम्मान व अवसर मिलने चाहिए।