भारतीय वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, एयर मार्शल यल्ला उमेश (वीएसएम, पीएचडी) ने मंगलवार को वायुसेना स्टेशन चंडीगढ़ स्थित बेस रिपेयर डिपो (बीआरडी) के अपने दो दिवसीय दौरे का समापन किया। 27 और 28 अप्रैल तक चले इस दौरे के दौरान उन्होंने डिपो की परिचालन तैयारियों और आत्मनिर्भर भारत के तहत चल रही स्वदेशीकरण परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। डिपो आगमन पर एयर कमोडोर निपुण गुप्ता (एओसी, बेस रिपेयर डिपो) ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद उन्हें एक प्रभावशाली 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया।