केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आपदा तैयारियों एवं प्रतिक्रिया तंत्र को सुदृढ़ बनाने के संबंध में आज उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), चंडीगढ़ निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के कर्नल संजीव साही ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और गृह मंत्रालय (एमएचए) के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।