तेजी से बढ़ते शहरीकरण और बहुमंजिला इमारतों के विस्तार के बीच हाईराइज भवनों में सुरक्षित, ऊर्जा दक्ष और आधुनिक सेवाओं को लेकर शनिवार को चंडीगढ़ में राष्ट्रीय स्तर पर मंथन हुआ। इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस (आईबीसी) के तत्वावधान में आईबीसी चंडीगढ़ एवं हरियाणा सेंटर ने होटल माउंटव्यू, सेक्टर-10 में ‘हाई राइज़ भवनों में सेवाएं’ विषय पर मध्यावधि सत्र एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की। इसमें देशभर से अभियंता, वास्तुविद, योजनाकार, शिक्षाविद, सरकारी अधिकारी और उद्योग विशेषज्ञ शामिल हुए।