भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ की ओर से बुधवार को होटल शिवालिकव्यू में विश्व मानक दिवस 2026 गरिमामयी ढंग से मनाया गया। इस वर्ष का विषय “बेहतर विश्व के लिए साझा दृष्टिकोण – सतत विकास लक्ष्य-7: किफायती एवं स्वच्छ ऊर्जा” रहा। कार्यक्रम में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा मुद्रण एवं लेखन सामग्री राज्य मंत्री राजेश नागर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।