भारतीय वायु सेना ने रविवार को सेक्टर-1 स्थित चंडीगढ़ क्लब के सामने मैदान में ‘सेखों आईएएफ मैराथन-2026’ का आयोजन किया। इसमें चंडीगढ़, मोहाली और आसपास के क्षेत्रों से 5,000 से अधिक फिटनेस प्रेमियों, पेशेवर एथलीटों, सेवारत कर्मियों, पूर्व सैनिकों, विद्यार्थियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों (परमवीर चक्र) की स्मृति में आयोजित इस मैराथन के माध्यम से उनके सर्वोच्च बलिदान, साहस और देश के प्रति समर्पण को नमन किया गया। आयोजन में फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।