विश्व हिंदी दिवस-2026 के उपलक्ष्य में कर्मचारी राज्य बीमा निगम उप क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम में हिंदी कार्यशाला सह संगोष्ठी एवं कवि सम्मलेन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुमार पाल शर्मा, संयुक्त निदेशक(कार्यान्वयन), भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, नई दिल्ली एवं कार्यालय अध्यक्ष सुनील यादव की अध्यक्षता में सरस्वती वंदना के साथ पंचदीप प्रज्ज्वलित कर किया गया | कार्यालय प्रमुख ने शॉल, प्लांट पॉट और श्रीफल भेंटकर मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत एवं आतिथ्य सत्कार किया |